Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सोहम हॉस्पिटल एवं आस्था वेलफेयर संस्था द्वारा सरकारी स्कूल के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग और शिक्षण सामग्री का वितरण

    July 23, 2026

    विभागीय लापरवाही-गोदाम में रखा है पोटाश-पर चक्कर काट रहे किसानों के पहुच से है बाहर

    July 22, 2026

    विद्यालय में शपथग्रहण व वृक्षारोपण के साथ छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Dhanteras Remedy : धनतेरस पर सोना-चांदी महंगा! ये मसाला खरीदने पर नहीं होगी धन की कमी…v
    देश-विदेश

    Dhanteras Remedy : धनतेरस पर सोना-चांदी महंगा! ये मसाला खरीदने पर नहीं होगी धन की कमी…v

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsOctober 16, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Dhanteras Remedy : धनतेरस पर हर कोई चाहता है कि घर में लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे। लोग सोना-चांदी खरीदने की परंपरा निभाते हैं, लेकिन बढ़ती कीमतों के कारण हर किसी के लिए यह संभव नहीं हो पाता। ऐसे में एक छोटा-सा उपाय है, जो आपको सोना-चांदी जितना ही शुभ फल दे सकता ह

    कहते हैं कि धनतेरस पर अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं, तो धनिया का बीज जरूर खरीदें। जी हां, यह छोटा सा मसाला सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे शुभता का प्रतीक माना गया है। इस साल धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि जी की पूजा का विशेष महत्व रहता है।

    धनतेरस पर धनिया क्यों खरीदा जाता है ?

    ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस पर धनिया खरीदने से घर में धन और समृद्धि बढ़ती है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धनिया का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है और बुध ग्रह व्यापार और धन से जुड़ा होता है। इसलिए इस दिन धनिया खरीदना व्यापार और आर्थिक उन्नति के लिए बेहद शुभ होता है।

    धनतेरस पर खरीदे गए धनिया का क्या करें ?

    धनतेरस पर खरीदे गए धनिया को पूजा घर में रखा जाता है। कुछ लोग इसे धनतेरस की पूजा में चढ़ाते हैं, तो कुछ दिवाली की पूजा में। पूजा के बाद इन बीजों को जमीन में बो दिया जाता है। मान्यता है कि जैसे-जैसे धनिया अंकुरित होता है, वैसे-वैसे घर में समृद्धि भी बढ़ती है

    कुछ परिवार पूजा में इस्तेमाल किए गए धनिया को तिजोरी में रखते हैं ताकि पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। वहीं कई जगह दिवाली पूजा के बाद इन्हीं बीजों का उपयोग अगली फसल या नए व्यापार की शुरुआत में किया जाता है।

    धनिया के पौधे बताते हैं भविष्य

    धनतेरस पर खरीदे गए धनिया को सिर्फ शुभता का प्रतीक ही नहीं बल्कि संकेतक भी माना जाता है। मान्यता है कि जब इन बीजों से घने और हरे पौधे निकलते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपके घर में धन-समृद्धि बढ़ने वाली है। जितने घने पौधे होंगे, उतना अधिक लाभ मिलने की संभावना होती है।

    अगर इस धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना संभव न हो तो चिंता छोड़िए, बस धनिया के बीज लाना मत भूलिए। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर भी बरसेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सोहम हॉस्पिटल एवं आस्था वेलफेयर संस्था द्वारा सरकारी स्कूल के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग और शिक्षण सामग्री का वितरण

    Rekhraaz SahuJuly 23, 20262 Views

    सोहम हॉस्पिटल एवं आस्था वेलफेयर संस्था द्वारा सरकारी स्कूल के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.