Blog

CRIME : पति की दरिंदगी: खाना न बनाने पर पत्नी को डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

मनेन्द्रगढ़। पोड़ी थाना क्षेत्र में आज एक दिल दहला देने वाली वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। शराब के नशे में धुत्त पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, मृतका अपने घर में थी तभी उसका पति श्रीराम नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से खाना बनाने को कहा। पत्नी के इंकार करने पर आरोपी आग-बबूला हो गया और डंडों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। लगातार पिटाई से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति श्रीराम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने नशे की हालत में हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button