Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व ‘हरेली’ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक अंदाज में मनाया गया-गेड़ी दौड़ और व्यंजन बने आकर्षण का केंद्र

    August 11, 2026

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    August 11, 2026

    16 को निकलेगी वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की शोभायात्रा शामिल होंगी महासमुंद सांसद

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पार्षद पति राज खत्म-अब महिला जनप्रतिनिधि को स्वयं सम्हालनी होगी कमान-आदेश जारी
    Blog

    पार्षद पति राज खत्म-अब महिला जनप्रतिनिधि को स्वयं सम्हालनी होगी कमान-आदेश जारी

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 10, 2026327 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पार्षद पति राज खत्म-अब महिला जनप्रतिनिधि को स्वयं सम्हालनी होगी कमान-आदेश जारी

    आरंग। छत्तीसगढ़ में महिला जनप्रतिनिधियों के नाम पर उनके पति या परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा निकायों का कामकाज संभालने की व्यवस्था पर सरकार ने सख्ती करते हुए नया आदेश जारी कर दिया है।पंचायतों के बाद अब नगरीय निकायों में भी महिला जनप्रतिनिधियों की जगह उनके पति, बेटे-बेटी, भाई-बहन या अन्य करीबी रिश्तेदारों के जरिए कामकाज चलाने पर रोक लगा दी गई है।सरकार के इस फैसले का मकसद निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को उनके पद की वास्तविक जिम्मेदारी और निर्णय लेने का अधिकार सुनिश्चित करना है।नए प्रावधानों के तहत किसी नगरीय निकाय में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि के पति या किसी अन्य करीबी पारिवारिक सदस्य को उनका प्रतिनिधि अथवा समन्वयक बनाकर काम नहीं कराया जा सकेगा।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इससे जुड़े 2022 के नियमों में संशोधन किया है। अब महिला मेयर, पार्षद या अन्य निर्वाचित प्रतिनिधि की जगह उनके परिवार का कोई सदस्य बैठकों में उनकी जिम्मेदारी नहीं निभा सकेगा।इस बदलाव का सीधा संदेश है कि चुनाव जीतने के बाद महिला जनप्रतिनिधि की जगह उसके पति या परिवार के किसी सदस्य के हाथ में पद की कमान नहीं जा सकेगी।बैठक में उपस्थिति, चर्चा, निर्णय और निकाय से जुड़े कामकाज में महिला प्रतिनिधि की स्वयं भागीदारी जरुरी होगी। स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने के बाद कई जगह ऐसी शिकायतें सामने आती रही हैं कि महिला प्रतिनिधि चुनाव तो जीतती हैं, लेकिन उनके निर्वाचित पद की वास्तविक जिम्मेदारी पति या परिवार के किसी पुरुष सदस्य द्वारा निभाई जाती है।इसी व्यवस्था को आम बोलचाल में पार्षद पति या ‘प्रॉक्सी प्रतिनिधित्व’ (Proxy representation) कहा जाता है। सरकार के नए कदम से अब यह स्पष्ट किया गया है कि महिला के नाम पर मिले निर्वाचित पद को परिवार का कोई दूसरा सदस्य संचालित नहीं कर सकता।नियमों में पति के साथ-साथ पुत्र, पुत्री, भाई, बहन और अन्य करीबी रिश्तेदारों को भी दायरे में रखा गया है।यदि नए नियमों का सख्ती से पालन होता है तो यह कदम स्थानीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को केवल सांकेतिक प्रतिनिधित्व से आगे ले जाकर वास्तविक नेतृत्व में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

    Oplus_131072

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व ‘हरेली’ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक अंदाज में मनाया गया-गेड़ी दौड़ और व्यंजन बने आकर्षण का केंद्र

    August 11, 2026

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    August 11, 2026

    16 को निकलेगी वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की शोभायात्रा शामिल होंगी महासमुंद सांसद

    August 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व ‘हरेली’ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक अंदाज में मनाया गया-गेड़ी दौड़ और व्यंजन बने आकर्षण का केंद्र

    Vinod GuptaAugust 11, 202623 Views

    छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व ‘हरेली’ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक अंदाज में मनाया गया-गेड़ी दौड़ और व्यंजन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.