Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    प्रस्तावित धार्मिक एवं वैदिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न…

    July 26, 2026

    आरंग में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” के 136 वाँ एपिसोड-एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

    July 26, 2026

    नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ के माध्यम से जानीं नगरवासियों की समस्याएँ

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»CG BREAKING: मालगाड़ी से टकराई लोकल ट्रेन, 6 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल
    छत्तीसगढ़

    CG BREAKING: मालगाड़ी से टकराई लोकल ट्रेन, 6 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 4, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर।  बिलासपुर में मंगलवार की दोपहर बाद एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। गेवरा रोड से रायपुर की ओर जा रही लोकल पैसेंजर ट्रेन बिलासपुर आउटर के पास खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। हादसा चौकसे कॉलेज के पास हुआ, जब तेज रफ्तार में आ रही पैसेंजर ट्रेन आउटर लाइन से गुजर रही थी और सामने खड़ी मालगाड़ी को नहीं देख पाई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के आगे के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

    टक्कर के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों में चीख-पुकार गूंज उठी इस घटना में 6 से अधिक यात्रियों के मरने की खबर आई है। 12 से अधिक लोग घायल हुए है, जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद लोग ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश करने लगे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की बात सामने आई है। राहत और बचाव कार्य के लिए रेलवे के अधिकारी रिलीफ ट्रेन के साथ मौके पर पहुंच गए। जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। घायलों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल हादसे के बाद इस मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया है, जिसे जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

    राहत बचाव कार्य शुरू कर रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। ये हादसा कैसे हुआ ? हादसे की वजह क्या रही ? अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    प्रस्तावित धार्मिक एवं वैदिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न…

    Vinod GuptaJuly 26, 202661 Views

    प्रस्तावित धार्मिक एवं वैदिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न… आरंग। आगामी श्रावण…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.