Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 16, 2026

    लाखों की चोरी-नकदी और जेवरात लेकर चोर हुए फरार-डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं साक्ष्य

    June 15, 2026

    विद्यालय में समर कैंप का सफल समापन-व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा संवर्धन के लिए हुआ विविध गतिविधियों का आयोजन

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»CG – 4 बच्चों की मौत से बौखलाई मां : जादू टोने के शक में पड़ोसी महिला को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट
    Blog

    CG – 4 बच्चों की मौत से बौखलाई मां : जादू टोने के शक में पड़ोसी महिला को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsDecember 9, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बलरामपुर में जादू-टोने के शक में हुई एक महिला की हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। एक महिला ने अपनी पड़ोसी महिला की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। उसे शक था पड़ोसी महिला ‘टोनही’ है और वह जादू टोना करती है।

    जादू-टोना के शक में महिला की हत्या

    मामला जिले के कुसमी थाना क्षेत्र का है। आरोपी की पहचान ग्राम गुटराडीह निवासी सीतापति नगेशिया के रूप में हुई है। जबकि मृतका बुजुर्ग महिला का नाम चंद्रकली नगेशिया 55 वर्ष है। मृतका आरोपी महिला के पड़ोस में रहती थी। टोनही होने और जादू टोना करने के शक में आरोपी महिला ने कुल्हाड़ी से मारकर बेरहमी से जान ले ली। इसके बाद वह एक और महिला की हत्या करने वाली थी।

    4 बच्चों की मौत से थी परेशान

    जानकारी के मुताबिक़, पिछले कुछ सालों में सीतापति नगेशिया के 4 बच्चों की मौत हो गयी थी। एक सप्ताह पहले उसके तीसरे बेटे की मौत हुई थी। सभी की जान पेट दर्द और अन्य बीमारियों से गयी थी। चार बच्चों की मौत से वह बेहद मानसिक तनाव में थी। सीतापति को शक था उसकी पड़ोसन चंद्रकली और गाँव की एक और महिला काला जादू करती हैं।

    इसी शक में उसने हत्या का ठान लिया और वह कुल्हाड़ी लेकर चंद्रकली यहाँ पहुंच गयी। चंद्रकली बाड़ी में काम कर रही थी। तभी उसने एक के बाद के कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। इसके बाद वह दूसरी महिला को मारने निकल गयी। लेकिन वह घर पर नहीं थी जिस वजह से बच गयी।

    इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीँ, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 16, 2026

    लाखों की चोरी-नकदी और जेवरात लेकर चोर हुए फरार-डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं साक्ष्य

    June 15, 2026

    विद्यालय में समर कैंप का सफल समापन-व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा संवर्धन के लिए हुआ विविध गतिविधियों का आयोजन

    June 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    Rekhraaz SahuJune 16, 20262 Views

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव बागबाहरा। नए शिक्षा सत्र…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.