Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    June 23, 2026

    फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक-सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त बोझ–डॉ. शिवकुमार डहरिया

    June 23, 2026

    बलिदान दिवस पर आज यहाँ होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का लेंगे संकल्प

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»CG : युवाओ के लिए सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ व्यापम ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जानिए आवेदन करने की अंतिम तारीख, ऐसे करें आवेदन…..
    छत्तीसगढ़

    CG : युवाओ के लिए सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ व्यापम ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जानिए आवेदन करने की अंतिम तारीख, ऐसे करें आवेदन…..

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsSeptember 23, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत जूनियर रीडर, कापी होल्डर, प्लेट मेकर और प्रिंटर ऑपरेटर समेत कई तकनीकी और सहायक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह मौका सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है।

    इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025 तय की गई है। वहीं, फॉर्म में सुधार की सुविधा 16 से 18 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। एडमिट कार्ड 24 नवंबर 2025 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रायपुर में किया जाएगा।

    इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना जरूरी है। हालांकि, विभिन्न पदों के अनुसार संबंधित क्षेत्र में अनुभव की शर्त भी रखी गई है। जैसे प्लेट मेकर और प्रिंटर ऑपरेटर के लिए प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी का ज्ञान होना आवश्यक है।

    जूनियर रीडर पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष जबकि अन्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है। सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष (1 जनवरी 2025 के अनुसार) निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

    चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

    इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट और पदों के अनुसार तय किए गए मानदंडों पर किया जाएगा। परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    Vinod GuptaJune 23, 2026301 Views

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.