
गरियाबंद। देवभोग मुख्यालय से 31 कर्मठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश कर लिया है। नगर पंचायत से भाजपा की प्रत्याशी रही अनिता विकास उपाध्याय, पार्षद प्रतिमा सोनी, देवकी यदु के नेतृत्व में आज कांग्रेसी नेता भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रवेश किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राजिम विधायक रोहित साहू, वरिष्ठ नेता गोवर्धन मांझी, कुंज बिहारी बेहेरा समेत देवभोग मंडल अध्यक्ष एवं भाजपाइयों ने सभी नवप्रवेशियों का स्वागत किया।
इन्होंने किया भाजपा में प्रवेश
श्याम लाल सोनी (4 बार के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ), सूरज शर्मा ( जिला मंत्री गरियाबंद), बिलभद्र यादव (सेवा दल अध्यक्ष देवभोग), परमानंद यदु, राजेंद्र सोनी, ओमप्रकाश ठाकुर, ललित यदु, नरेंद्र सोनी, लक्ष्मण सोनी,जयराम यदु,छबि राम मांझी,कुलेश्वर यदु,सिरवाली यदु,हीराबाई यदु, बेलमतीमाझी,सुजाता यदु,उर्मिलामाझी,कुंतुला यदु,तिरोबाईयदु,रुकमणि यदु,प्रेमलता यदु,वसुला माझी, नमिता सोनी, नीलेन्द्री सोनी, जनकसुता सोनी , कालेन्द्री सोनी ,जीरा बाई सिन्हा ,जयंती माझी, सावेत्रि सिन्हा,सुखी निषाद,मालती निषाद शामिल हैं।
इस वजह से छोड़ी पार्टी…
भाजपा प्रवेश की वजह पूछने पर श्याम लाल सोनी एवं सूरज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में चुनाव के समय ही पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की पूछ परख होती है। नेता बन जाने के बाद कार्यकर्ताओं को भूल जाने की परिपाटी है। इसके विपरीत भाजपा अपने संगठन को कार्यकर्ताओं का संगठन मानती है। भाजपा और भाजपा सरकार की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया है।