Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब-कहा सतनामी समाज की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं-आरोपी हर्ष चंद्राकर गिरफ्तार

    June 24, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    June 23, 2026

    फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक-सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त बोझ–डॉ. शिवकुमार डहरिया

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»CG : सुहाग की सलामती के लिए करवा चौथ का व्रत रखकर पति का इंतजार कर रही थी पत्नी, दूसरे दिन मिली लाश
    छत्तीसगढ़

    CG : सुहाग की सलामती के लिए करवा चौथ का व्रत रखकर पति का इंतजार कर रही थी पत्नी, दूसरे दिन मिली लाश

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsOctober 12, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दुर्ग।  छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है। यहां आए दिन चोरी, लूट, मारपीट, हत्या जैसी कई गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की सख्ती के बाद भी अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दुर्ग जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। इधर पत्नी ने सुहाग की सलामती के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। रात भर पति का इंतजार करती रही लेकिन अगले दिन पति की लाश मिली। किसी ने पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी।

    मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहलई क्षेत्र का है। मृतक की पहचान शिवपारा दुर्ग निवासी अनिल यादव (35) के रूप में हुई है। अनिल यादव ई-रिक्शा चलाने का काम करता था। साथ ही पुताई का भी काम करता था। अनिल यादव की दो बेटियां हैं। आज सुबह बिजली ऑफिस के सामने अनिल यादव का शव संदिग्ध हालत में मिला। अनिल यादव का शव खून से लथपथ था।

    जानकारी के मुताबिक़, शुक्रवार रात अनिल यादव घर से निकला था। लेकिन वापस घर नहीं लौटा। अनिल यादव की पत्नी ने करवा चौथ का व्रत रखा हुआ था। वह व्रत खोलने के लिए पति का इंतज़ार कर रही थी। लेकिन अनिल यादव घर नहीं आया।

    इसी बीच बिजली ऑफिस के सामने उसकी लाश मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच के अनुसार, अनिल यादव की हत्या की है। पत्थर से कुचलकर मार डाला।

    मामले में पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब-कहा सतनामी समाज की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं-आरोपी हर्ष चंद्राकर गिरफ्तार

    Vinod GuptaJune 24, 2026457 Views

    गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब-कहा सतनामी समाज की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.