Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    May 1, 2026

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    April 30, 2026

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने की प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण…

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»CG : सुकमा के नक्सल प्रभावित ग्राम पेदाबोड़केल में नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना
    Blog

    CG : सुकमा के नक्सल प्रभावित ग्राम पेदाबोड़केल में नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsDecember 16, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुकमा।  नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील क्षेत्र ग्राम पेदाबोड़केल में जिला सुकमा पुलिस प्रशासन द्वारा एक नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना की गई है। यह कैंप छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “नियद नेल्ला नार” के अंतर्गत क्षेत्र के ग्रामीणों को सुरक्षा, विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

    नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना से चिंतलनार–रायगुडेम मार्ग का सीधा कनेक्शन सुलभ हुआ है, जिससे क्षेत्र की दूरी में उल्लेखनीय कमी आएगी और आवागमन आसान होगा। इससे न केवल सुरक्षा बलों की त्वरित आवाजाही संभव होगी, बल्कि ग्रामीणों को भी बेहतर संपर्क सुविधा प्राप्त होगी।

    कैंप स्थापित होने से क्षेत्र में सुरक्षा वातावरण सुदृढ़ होगा तथा ग्रामीणों को सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, पीडीएस दुकानें, शिक्षा और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में तेजी आएगी। यह पहल माओवादियों के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण रणनीतिक सफलता मानी जा रही है, जो क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास की नई दिशा प्रदान करेगी।

    विदित हो कि वर्ष 2024 से अब तक जिला सुकमा में कुल 22 नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा चुके हैं। इन कैंपों की स्थापना से नक्सल उन्मूलन अभियान को गति मिली है, जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2024 से अब तक 599 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, वहीं सुरक्षा बलों ने विभिन्न अभियानों में 68 माओवादियों को मार गिराने एवं 460 माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

    यह नवीन सुरक्षा कैंप दिनांक 10 दिसंबर 2025 को सुंदरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज, आनंद राजपुरोहित, उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ (परि) सुकमा रेंज के मार्गदर्शन में तथा किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक सुकमा,नीरज सिंह राठौर, कमांडेंट 223 बीएन सीआरपीएफ,अमित चौधरी, कमांडेंट कोबरा 201, रोहित शाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) एवं अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा के निर्देशन व पर्यवेक्षण में स्थापित किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    May 1, 2026

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    April 30, 2026

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने की प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण…

    April 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    Vinod GuptaMay 1, 2026

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.