Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»CG : चरित्र संदेह में 74 साल की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    CG : चरित्र संदेह में 74 साल की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsDecember 11, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बलरामपुर।  जिले में 75 साल के बुजुर्ग ने कैरेक्टर के शक में 74 साल की पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने बेटी को फोन कर कहा तुम्हारी मां को मार दिया हूं। दरअसल, आरोपी खनिज विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है। साल 2009 में आरोपी ने पत्नी को ड्राइवर के सा​थ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

    इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार झगड़ा हुआ था। इसी विवाद के चलते पति ने 16 साल बाद पत्नी को मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ठरकी का है।

    जानिए पूरा मामला

    जानकारी के अनुसार 75 साल के बुजुर्ग ठिभू केरकेट्टा खनिज विभाग अंबिकापुर में सर्वेयर के पद से रिटायर हो चुके हैं। वे अपनी 74 वर्षीय पत्नी महेश्वरी के साथ रह रहे थे। मंगलवार की रात करीब 1 बजे चरित्र संदेह को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

    दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर ठिभू ने पत्नी महेश्वरी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस हमले में महेश्वरी की मौके पर मौत हो गई।

    बेटी को फोन कर दी जानकारी

    वारदात के बाद आरोपी ने अंबिकापुर में रह रही अपनी बेटी अनिता तिर्की को फोन किया और बताया कि “तेरी मां की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है”। बेटी ने तुरंत यह बात अपने भाई सुनील (43 वर्ष) को बताई। घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर रह रहा सुनील सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा।

    आरोपी ठिभू ने दरवाजा खोला। इसके बाद सुनील ने जैसे ही कमरे की लाइट जलाई तो देखा कि उसकी मां पलंग के नीचे जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी। उसके बाएं कान के पास टांगी का घाव था और आसपास खून फैला हुआ था।

    आरोपी ने जम कबूला

    परिजनों ने पूछताछ की तो आरोपी ठिभू ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने पत्नी को मार दिया है। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि साल 2009 में विभाग में काम करने वाला एक मार्शल वाहन ड्राइवर आरोपी ठिभू केरकेट्टा के साथ ग्राम ठरकी आया था। आरोपी ने उस रात पत्नी को उसी ड्राइवर के साथ एक खाट पर साथ सोते हुए देख लिया था।इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    Vinod GuptaJune 11, 2026

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.