Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    प्रस्तावित धार्मिक एवं वैदिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न…

    July 26, 2026

    आरंग में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” के 136 वाँ एपिसोड-एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

    July 26, 2026

    नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ के माध्यम से जानीं नगरवासियों की समस्याएँ

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»Cash Amount in house: घर में कितना कैश रखना कानूनी, जान लें इनकम टैक्स का नियम
    Blog

    Cash Amount in house: घर में कितना कैश रखना कानूनी, जान लें इनकम टैक्स का नियम

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsOctober 12, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज के दौर में भले ही हर चीज़ डिजिटल हो रही हो – खरीदारी से लेकर बिल पेमेंट तक और ट्रांसफर से लेकर टैक्स भरने तक हर काम स्मार्टफोन की एक क्लिक से हो रहा है – लेकिन भारतीय समाज में नकद लेन-देन का चलन अब भी बरकरार है। कई लोग आज भी बैंकिंग से ज़्यादा भरोसा घर में रखे कैश पर करते हैं। पर क्या ये ठीक है? अक्सर जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड या छापेमारी की खबरें आती हैं, तो एक आम नागरिक के मन में ये सवाल उठता है- घर में कितना कैश रखना कानूनन सही है? क्या कोई सीमा तय है? और अगर ज़्यादा कैश हो तो क्या ये जुर्म माना जाएगा? आइए जानते हैं इसका पूरा सच।

    क्या घर में कैश रखने की कोई सीमा है?
    सबसे पहले स्पष्ट कर दें कि भारत में घर में नकदी रखने की कोई सीधी कानूनी सीमा तय नहीं है। चाहे आप ₹10,000 रखें या ₹10 लाख – अगर वह पैसा आपकी कानूनी और घोषित आय से जुड़ा हुआ है, तो किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। इनकम टैक्स विभाग की नज़र केवल इस बात पर होती है कि आप उस रकम का स्रोत साबित कर सकते हैं या नहीं। अगर आप दिखा सकते हैं कि यह पैसा आपकी नौकरी, व्यवसाय, प्रॉपर्टी बिक्री, गिफ्ट, या किसी अन्य वैध ट्रांजैक्शन से आया है, तो आप चाहे जितनी नकदी घर में रखें – कोई रोक नहीं।

    असली मुसीबत कहां होती है?
    अगर इनकम टैक्स विभाग छापेमारी करता है और आपके पास बड़ी मात्रा में नकदी मिलती है, लेकिन आप उसका स्रोत नहीं बता पाते—तो यह मामला अघोषित आय (Unaccounted Money) में बदल सकता है। ऐसे मामलों में विभाग आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है, जुर्माना लगा सकता है या टैक्स रिकवरी शुरू कर सकता है। यानी बात कैश रखने की नहीं, बल्कि उसके “सोर्स” की होती है।

    किन दस्तावेजों से साबित कर सकते हैं कैश का स्रोत?
    अगर आप अपने पास रखी नकदी का हिसाब देना चाहते हैं, तो आपके पास ये डॉक्यूमेंट होना जरूरी है:
    वेतन स्लिप या बैंक स्टेटमेंट
    बिजनेस इनकम से संबंधित बिल या रसीदें
    प्रॉपर्टी डील के पेपर
    गिफ्ट डीड (अगर गिफ्ट के तौर पर पैसा मिला हो)
    टैक्स रिटर्न में घोषित आय के साक्ष्य

    टैक्स नियमों का उल्लंघन = सख्त कार्रवाई
    अगर विभाग को शक होता है कि पैसा ब्लैक मनी है, तो 70% से 137% तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। साथ ही, अगर मनी लॉन्ड्रिंग का शक होता है, तो मामला प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत भी दर्ज हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    प्रस्तावित धार्मिक एवं वैदिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न…

    July 26, 2026

    आरंग में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” के 136 वाँ एपिसोड-एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

    July 26, 2026

    नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ के माध्यम से जानीं नगरवासियों की समस्याएँ

    July 26, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    प्रस्तावित धार्मिक एवं वैदिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न…

    Vinod GuptaJuly 26, 202694 Views

    प्रस्तावित धार्मिक एवं वैदिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न… आरंग। आगामी श्रावण…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.