Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    June 23, 2026

    फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक-सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त बोझ–डॉ. शिवकुमार डहरिया

    June 23, 2026

    बलिदान दिवस पर आज यहाँ होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का लेंगे संकल्प

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»Breaking : बीजापुर में सबसे बड़ा माओवादी आत्मसमर्पण, 103 नक्सलियों ने हथियार डाले
    Blog

    Breaking : बीजापुर में सबसे बड़ा माओवादी आत्मसमर्पण, 103 नक्सलियों ने हथियार डाले

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsOctober 3, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बीजापुर।  छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। बीजापुर जिले में गुरुवार को छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण हुआ, जब 103 नक्सलियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। इनमें कई बड़े नक्सली नेता भी शामिल हैं।

     बीजापुर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को शासन की ओर से 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक दिया गया। आत्मसमर्पण करने वालों पर कुल 1 करोड़ 6 लाख 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

    कई वरिष्ठ नक्सली नेता भी हुए सरेंडर

    इस आत्मसमर्पण में कई बड़े नक्सली नेता शामिल रहे— जिनमें DVCM, PPCM, ACM, एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, मिलिशिया कमांडर, CNM और जनताना सरकार के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष तक शामिल हैं। कुल 49 इनामी माओवादी समेत 103 नक्सलियों ने समाज की मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक कदम उठाया।

    इस साल 410 नक्सली कर चुके आत्मसमर्पण

    आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी 2025 से अब तक 410 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि 421 गिरफ्तार और 137 मारे गए। वहीं, पिछले एक साल की बात करें तो अब तक कुल 924 माओवादी गिरफ्तार, 599 आत्मसमर्पण और 195 मारे जा चुके हैं।

    आत्मसमर्पण की वजहें

    • सुदूर इलाकों में विकास कार्यों की तेज़ रफ्तार
    • संगठन से मोहभंग और आंतरिक मतभेद
    • शीर्ष नेताओं के समर्पण और लगातार मारे जाने से हताशा
    • संगठन के भीतर शोषण और असुरक्षित भविष्य की चिंता
    • सुरक्षा बलों डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ, कोबरा और केरिपु बटालियन की सक्रियता
    • पुनर्वास नीति के तहत रोजगार और सामाजिक पुनर्स्थापन का भरोसा

    SP बीजापुर का बयान

    बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने कहा—
    “सरकार की पुनर्वास नीति माओवादियों को आकर्षित कर रही है। अब समय आ गया है कि नक्सली भ्रामक विचारधारा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों और सामान्य जीवन जीएं।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    June 23, 2026

    फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक-सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त बोझ–डॉ. शिवकुमार डहरिया

    June 23, 2026

    बलिदान दिवस पर आज यहाँ होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का लेंगे संकल्प

    June 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    Vinod GuptaJune 23, 2026315 Views

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.