Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    व्यायाम शिक्षक के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की मांग-शारीरिक शिक्षा और खेल गतिविधियां हो रही है प्रभावित

    July 20, 2026

    व्यायाम शिक्षक के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की मांग-शारीरिक शिक्षा और खेल गतिविधियां हो रही है प्रभावित

    July 20, 2026

    प्रशासनिक सख्ती का परिणाम-गबन मामले में गिरफ्तारी वारंट के बाद इस पूर्व सरपंच ने भी जमा की राशि

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»बॉलीवुड»Box Office: ‘सन ऑफ सरदार 2’और ‘धड़क 2’ — किसने मारी बाजी? जानें पहले दिन का कलेक्शन
    बॉलीवुड

    Box Office: ‘सन ऑफ सरदार 2’और ‘धड़क 2’ — किसने मारी बाजी? जानें पहले दिन का कलेक्शन

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 2, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     मुंबई। Box Office: 1 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली, जब अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ सिनेमाघरों में आमने-सामने आईं। लेकिन पहले दिन की कमाई ने साफ कर दिया कि अजय देवगन अभी भी बॉक्स ऑफिस के सरदार हैं।

     पहले दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

    शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने पहले दिन 6.75 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की है। वहीं, ‘धड़क 2’ की ओपनिंग 3.35 करोड़ रुपये पर थम गई। इस तरह अजय देवगन की फिल्म ने सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म को पहले ही दिन पीछे छोड़ दिया है।

    क्यों टाली गई थी ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज़?

    पहले ‘सन ऑफ सरदार 2’ को 25 जुलाई को रिलीज़ किया जाना था, लेकिन ‘सैयारा’ के क्रेज को देखते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलकर 1 अगस्त कर दी। इसी दिन ‘धड़क 2’ भी रिलीज़ होनी थी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर टक्कर तय मानी जा रही थी।

    स्टारकास्ट और डायरेक्शन

    ‘सन ऑफ सरदार 2’ का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है, जिसमें अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, रवि किशन, दीपक डोबरियाल और संजय मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं।

    वहीं ‘धड़क 2’ को शाजिया इकबाल ने डायरेक्ट किया है और इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी, तृप्ति डिमरी, साद बिलग्रामी, ज़ाकिर हुसैन और सौरभ सचदेव जैसे कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं।

    मिक्स रिव्यू, लेकिन उम्मीदें बरकरार

    दोनों फिल्मों को मिक्स रिव्यू मिले हैं। अब देखना होगा कि वीकेंड पर दर्शकों की भीड़ किस फिल्म की किस्मत बदलती है। फिलहाल ओपनिंग डे पर ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने बाजी मार ली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    जान्हवी कपूर ने फ्लोरल प्रिंट आउटफिट में ढाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- परी लग रही हो!

    November 23, 2025

    अभिनेता विक्की कौशल के घर गूंजी किलकारी, कैटरीना ने बेबी बॉय को दिया जन्म

    November 8, 2025

    KGF के इस एक्टर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम

    November 6, 2025
    ज़रूर पढ़ें

    व्यायाम शिक्षक के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की मांग-शारीरिक शिक्षा और खेल गतिविधियां हो रही है प्रभावित

    Vinod GuptaJuly 20, 202635 Views

    व्यायाम शिक्षक के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की मांग-शारीरिक शिक्षा और खेल गतिविधियां हो…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.