Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सादगी के साथ मनाया गया अनुसूचित जाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे का जन्मदिन-शुभकामनाएं देने उमड़े लोग
    Blog

    सादगी के साथ मनाया गया अनुसूचित जाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे का जन्मदिन-शुभकामनाएं देने उमड़े लोग

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 16, 202693 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सादगी के साथ मनाया गया अनुसूचित जाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे का जन्मदिन-शुभकामनाएं देने उमड़े लोग

    खरोरा। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता वेदराम मनहरे का जन्मदिन बुधवार को सादगीपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रभर से सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, समर्थक एवं आम नागरिक समेत छेत्रिय विधायक अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास,उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे।दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर वेदराम मनहरे का स्वागत किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में आत्मीय माहौल के बीच सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियां साझा कीं।इस अवसर पर वेदराम मनहरे ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि वे अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक समरसता तथा प्रदेश के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य है और वे सदैव जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि वेदराम मनहरे का सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण उन्हें जनता के बीच विशेष पहचान दिलाता है। उनके नेतृत्व में सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर मजबूती मिली है।जन्मदिन समारोह पूरे दिन उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। दूर-दराज़ के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर वेदराम मनहरे को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा दीर्घायु जीवन की कामना की।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 2026117 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.