बड़ी खबर-भारी बारिश का असर-समोदा बैराज के 16 गेट खोले गए-अलर्ट जारी….
आरंग। पिछले 36 घंटे से हो रही अनवरत बारिश से जहाँ जनजीवन प्रभावित हो गया है वही नदी नालों और बांधो में भी जल स्तर तेजी से बढ़ रहे है। आरंग तहसील के समोदा बैराज में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए रात में 16 गेट खोले गए है।
गेट नंबर 9,10,11,12,13,14, 15,16,17,18,19,20,21, 22,23,24 को खोला गया है तथा सुरक्षा के दृष्टि से प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आपको बता दे की छत्तीसगढ़ में आज भी मौसम का मिजाज बेहद खतरनाक बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दाब के असर से अगले 48 घंटे तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। खासकर मध्य छत्तीसगढ़ में अत्यधिक भारी बारिश को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।पिछले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई, जबकि कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई। राजिम में सबसे अधिक 19 सेंटीमीटर, दुर्ग में 18 सेंटीमीटर और रायपुर व राजनांदगांव में 15-15 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विनोद गुप्ता-आरंग



