Author: Vinod Gupta
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वी वाई साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का किया उद्घाटन-कहा स्वास्थ्य मेरी रुचि और प्राथमिकता का क्षेत्र…. वीवाय साईरिसा कैंसर केयर सेंटर में मरीजों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देश में मरीजों की संख्या में कमी होने पर ही देश तरक्की करेगा – महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस वी वाय हॉस्पिटल मिशन के रूप में संचालित, कैंसर के इलाज के लिए मिलेगी अच्छी सुविधा – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रायपुर. 25 फरवरी 2024. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में वीवाय साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन किया। वीवाय…
महतारी वंदन योजना: पात्र हितग्राहियों की अनंतिम सूची जारी-हितग्राही ऑनलाईन पोर्टल में जान सकेंगे अपने आवेदन की स्थिति रायपुर, 25 फरवरी 2024/महतारी वंदन योजना के हितग्राही अब अपने आवेदन की स्थिति और उस पर की गई कार्यवाही के बारे में जान सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा हितग्राहियों के लिए महतारी वंदन योजना के ऑनलाईन पोर्टल पर आवेदन पत्र की स्थिति ज्ञात करने की सुविधा प्रदान की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि mahtarivandan.cgstate.gov.in लिंक की सहायता से हितग्राही अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर अपने आवेदन पर की गई कार्यवाही के…
आरंग विधानसभा क्षेत्र के इस गाँव में विभिन्न विकास कार्यों का विधायक गुरु खुशवंत के किया लोकार्पण आरंग। आज रविवार को आरंग विधानसभा के ग्राम पंचायत पारागाँव में विभिन्न योजनाओं के तहत निर्मित 24 लाख 50 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण विधायक गुरु खुशवंत साहेब के हाथों सम्पन्न हुआ। रंगमंच दुर्गा चौक 3 लाख,सामुदायिक भवन बजरंग चौक 3.लाख,सामुदायिक भवन निषाद पारा 5 लाख,किचन सेट निषाद पारा 2 लाख विधायक मद से सामुदायिक भवन निर्माण पटेल पारा 06 लाख 50 हजार अन्य पिछड़ा वर्ग मद से सामुदायिक भवन पाल समाज 5 लाख गौण खनिज मद से विकास कार्य का सौगात…
स्कूल बुलीइंग की समस्या और इसके समाधान पर इन्होंने किया शोध पत्र प्रस्तुत…. आरंग। ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवम् ग्रामीण विकास संस्थान (SIRD), निमोरा रायपुर में एस सी ई आर टी रायपुर द्वारा स्कूल लीडरशिप के संबंध में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 21 फ़रवरी से आयोजित किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ के शिक्षकों का चयन किया गया जो अपने विद्यालयों में विभिन्न नवाचार करते हुऐ बच्चो की शैक्षिक गुणवत्ता के साथ शालेय पर्यावरण में सार्थक सुधार पर कार्य कर रहे हैं। इसमें आरंग विकासखंड से हरीश कुमार शर्मा, प्राचार्य अरुंधती देवी शास. अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का चयन किया गया था…
बड़ी खबर-राशनकार्ड नवीनीकरण की बढ़ी तिथि-अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाईन आवेदन…. आरंग।25 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य दिनांक 15 मार्च 2024 तक बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आम नागरिक की सुविधा का ध्यान रखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ाने के निर्देश दिए थे। ताकि सभी पात्र हितग्राही अपना आवेदन प्राथमिकता से कर सकें । इसी कड़ी में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयाल दास बघेल ने ऑनलाईन नवीनीकरण के आवेदन के लिए तारीख आगामी…
26 फ़रवरी को वार्षिक स्नेह सम्मेलन, स्वर्ण पदक एवं पुरस्कार वितरण समारोह-ये होंगे मुख्य अतिथि…. आरंग। बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय आरंग का वार्षिक स्नेह सम्मेलन, स्वर्ण पदक एवं पुरस्कार वितरण समारोह 26 फरवरी 2024 सोमवार को आयोजित किया गया है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब विधायक, आरंग होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. के. एन. शर्मा प्राचार्य, शास. महाविद्यालय आरंग करेंगे।अति विशिष्ट अतिथि के रूप में दुकलहीन बाई लोधी दानदात्री परिवार को आमंत्रित किया गया है।ध्रुव कुमार मिर्धा पार्षद एवं पूर्व अध्यक्ष-जनभागीदारी समिति महा. आरंग, कृष्ण कुमार भारद्वाज वरिष्ठ-भाजपा नेता, सालिक राम साहू पूर्व पार्षद एवं पूर्व…
मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ विधानसभा स्तरीय विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम हुआ संपन्न-विधायक गुरु खुशवंत भी हुए शामिल… आरंग। आज शनिवार को विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत पारागांव हाई स्कूल मैदान में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेंद्र शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग कुमार सिंह लहरे के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पूरी होने की गारंटी देते हुए प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाएं एवं नारी सशक्तिकरण,महतारी वंदन योजना पर फोकस करते हुए कहा कि भारतीय…
पालक-शिक्षक सभा मे अभिभावकों को किया गया ‘न्यौता भोज’ के लिए जागरूक आरंग। अरुन्धती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आरंग मे पालक-शिक्षक सभा मे पालको को न्यौता भोज की जानकारी दी गई।प्राचार्य हरीश शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि और सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है और समुदाय के लोग व कोई भी सामाजिक संगठन, स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं।…
बड़ी खबर-संत रविदास जयंती में आरंग पहुचे गृह मंत्री-संत रविदास जी के बताये मार्ग पर चलने की दी प्रेरणा… आरंग।रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर आरंग में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का आरंग पहुचने पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने संत रविदास की पूजा अर्चना कर पुरे प्रदेश के लिए खुशहाली की कामना की। अपने उदबोधन में उन्होंने धर्मांतरण के खिलाफ संत रविदास के संघर्षों को याद करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने के लिए लोगो को प्रेरणा दी और कहा कि संत रविदास के कारण ही आज…
अपनी जायज मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने खोला मोर्चा-इन्हें सौंपा ज्ञापन.. आरंग। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर फेडरेशन के आरंग इकाई ने अपनी जायज मांगों सहित प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के अनुसार मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम से तहसीलदार आरंग को ज्ञापन सौपा।इस अवसर पर कर्मचारियों ने अपनी जायज मांगों के लंबित होने पर खेद व्यक्त करते हुए आक्रोशित हो नारेबाजी भी की एवं फेडरेशन के संयोजक माणिक लाल मिश्रा एवं छत्तीसगढ़ शिक्षक के संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों के…
