Author: Vinod Gupta
विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने फिर पेश की मानवता की मिसाल-सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल…. आरंग।आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब अपने रायपुर निवास से जन दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका निराकरण करने विधानसभा मुख्यालय आरंग जा रहे थे इसी दौरान मंदिरहसौद स्थित हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड एलपीजी भराई संयंत्र के सामने गांधीग्राम नकटा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना होने पर तत्काल वहां रोक कर घायल व्यक्तियों को पानी पिलाया और एंबुलेंस की व्यवस्था की। फोन के माध्यम से नजदीकी चिकित्सा एवं पुलिस विभाग से बात करके तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के…
आरंग पुलिस की कार्यवाही-अवैध शराब परिवहन कर रहे आरोपी को किया गिरप्तार आरंग। आरंग पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे एक व्यक्ति को गिरपतार किया है। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आरंग महासमुंद तिराहा के पास से अवैध रूप से शराब बिक्री करने ले जा रहे आरोपी मंटु राम बांदे पिता लेनुराम बांदे उम्र 52 साल ग्राम तामासिवनी थाना आरंग जिला रायपुर के कब्जे से 30 पावा देसी मदिरा मसाला शराब कीमती 3300 रूपये का बरामद कर जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी…
बड़ी खबर-जिला शिक्षा अधिकारी ने आरंग ब्लॉक के इस स्कुल का किया आकस्मिक निरीक्षण-छात्रो से हुए रूबरु …. आरंग। रायपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ.विजय कुमार खण्डेलवाल द्वारा जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र विकासखंड आरंग के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरिया (समोदा) का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।डीईओ डाॅ.खण्डेलवाल ने स्कूल परिसर व क्लासरूम का निरीक्षण किया ।डीईओ स्कूल के विद्यार्थियों से रूबरु भी हुए और विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिये।साथ ही साथ गणित और अंग्रेजी विषय पर विद्यार्थियों को अधिक फोकस करने कहा ।गणित को बार बार हल करके देखने तथा अंग्रेजी का सही स्पेलिंग लिखने बच्चे को…
बाजार समिति ने की नये CSP तथा थाना प्रभारी से की सौजन्य मुलाकात-इन मुद्दों पर हुई चर्चा…. आरंग। बाजार समिति आरंग ने आरंग थाने के नए प्रभारी CSP लंबोदर पटेल तथा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम से सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत अभिनन्दन किया।थाना प्रभारी ने लोगों के हित में कार्य करने और क्षेत्र शांति व्यवस्था बनाए रखने की प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि व्यपारियो का सहयोग आपेक्षित है। व्यपारियो में मुख्य मार्ग खासकर कालेज चौक से इंदिरा चौक के बीच ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने तथा साथ ही सदर मार्ग में भी आवागमन व्यस्था सुधारने का आग्रह किया। csp एवं थाना…
आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से दो करोड़ रुपए से अधिक की नगदी और वस्तुएं जब्त…. रायपुर।19 मार्च 2024/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों द्वारा सघन जाँच…
बड़ी खबर-नये थाना प्रभारी ने सम्हाला आरंग थाने का चार्ज-ये रहेगी उनकी प्राथमिकताएं… आरंग। नये थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने आरंग थाने में पद भार ग्रहण कर लिया है। खरोरा थाने से स्थानांतरित हो कर आये थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने खबर छत्तीसगढ़ से सौजन्य मुलाकात के दौरान चर्चा करते हुये कहा कि फरियादी की समस्याओं के त्वरित निराकरण करना एवं विधि व्यवस्था और शांति बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।प्रबुद्ध लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति कायम कर अपराध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की कोशिश रहेगी। विनोद गुप्ता-आरंग
बड़ी खबर-नये थाना प्रभारी ने सम्हाला आरंग थाने का चार्ज-ये रहेगी उनकी प्राथमिकताएं… आरंग। नये थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने आरंग थाने में पद भार ग्रहण कर लिया है। खरोरा थाने से स्थानांतरित हो कर आये थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने पत्रकारों से सौजन्य मुलाकात के दौरान चर्चा करते हुये कहा कि फरियादी की समस्याओं के त्वरित निराकरण करना एवं विधि व्यवस्था और शांति बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।प्रबुद्ध लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व अपराध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की कोशिश रहेगी। विनोद गुप्ता-आरंग
बड़ी खबर-सरपंच सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसियो ने किया भाजपा प्रवेश-बृजमोहन ने बीजेपी का गमछा पहना कर किया स्वागत.. आरंग। आज आरंग में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन में पहुचे बीजेपी के लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर तीन सरपंचों सहित कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने भाजपा प्रवेश किया।बृजमोहन अग्रवाल में सभी को बीजेपी का गमछा पहना कर स्वागत किया। प्रवेश करने वालो मे प्रमुख रूप से मनीराम आडिल सरपंच ग्राम फरफौद, पूनाराम वर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व जनपद सदस्य, पुनीतराम साहू सरपंच ग्राम अमोदी, विष्णु साहू पूर्व गौठान अध्यक्ष कोसरंगी, श्रीमति गीता साहू…
बड़ी खबर-बीजेपी कार्यकर्त्ता सम्मेलन-पूरे देश में रायपुर लोकसभा से रिकॉर्ड मतों से विजय दर्ज कराने की अपील के साथ लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश…. आरंग। रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल आज आरंग में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन में पहुचे।उन्होंने कार्यकर्ताओ में जोश और उत्साह भरते हुए कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता गांव गांव घर-घर जाकर लोगों से मिले और उन्हें मोदी की योजनाओं तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियो की जानकारी देते नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीताने के लिए वोट देने की अपील करे।उन्होंने…
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक-भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की दी जानकारी…. रायपुर।18 मार्च 2024/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज प्रदेश के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचरण संहिता और निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। बैठक में बताया गया कि निर्वाचन कार्यक्रम…
