Author: Vinod Gupta
इस समाज के नगर युवा प्रकोष्ठ का हुआ गठन-ये बने युवा अध्यक्ष आरंग । धीवर समाज आरंग नगर का प्र वार्षिक आम सभा व होली मिलन समारोह कार्यक्रम स्थानीय आरंग नगर के श्री दादा धनीराम आश्रम में आयोजित किया गया था । जिसमे धीवर समाज युवा विंग का विस्तार करते हुए नगर अध्यक्ष डॉ तेजराम जलक्षत्री ने सभी पदाधिकारियों व कुटुम्ब जनों की रायशुमारी व सहमति से युवा प्रकोष्ठ की नवीन कार्यकारिणी का विस्तार किया , जिसमे अध्यक्ष- यशवंत (गोलू) जलक्षत्री, उपाध्यक्ष- महेंद्र छोटु जलक्षत्री, नीरज राजा जलक्षत्री सचिव- संदीप जलक्षत्री, सहसचिव- चित्रकान्त जलक्षत्री, कोषाध्यक्ष – कुशाल जलक्षत्री, संगठन मंत्री…
छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय त्रि-दिवसीय संगीतमय भव्य मानस सम्मेलन का आज शुभारम्भ… आरंग। लोधी पारा, रामलीला चौंक आरंग नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी त्रिदिवसीय श्री राम चरित मानस सम्मेलन का आयोजन रखा गया हैं। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय त्रि-दिवसीय संगीतमय भव्य मानस सम्मेलन आज 27 मार्च 2024 बुधवार से प्रारम्भ होगा तथा समापन 29 मार्च 2024 शुक्रवार को होगा। आयोजक समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से इस आयोजन में सम्मलित होने का आग्रह किया है। विनोद गुप्ता-आरंग
पाल समाज का बैठक सम्पन्न-नये पदाधिकारियो का हुआ चयन-ये बने अध्यक्ष… आरंग। आरंग पाल समाज का बैठक पाल समाज भवन आरंग में सम्पन्न हुआ जिसमें नये पदाधिकारियो का चयन सर्वसम्मति से किया गया। लक्ष्मण पाल को पाल समाज आरंग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से दिया गया। उपाध्यक्ष शोभा राम पाल, सचिव नारायण पाल, कोषाध्यक्ष होरी पाल तथा सुचना प्रभारी दिले पाल को बनाया गया। पाल समाज के मार्गदर्शन के लिए खोरु राम पाल तथा राधेश्याम पाल को संरक्षक बनाया गया है।कार्यकारिणी सदस्यों के नाम इस प्रकार है-शिवकुमार पाल, सुरेश पाल, विनोद पाल, मन्नू पाल, बलराम पाल, बीरू पाल,…
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए अब तक कितने अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र-देखिये अपडेट रायपुर। 26 मार्च 2024/लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में कवल सिंह बघेल, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में महेशराम कश्यप, बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में आयतु राम मंडावी और हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में नरेन्द्र बुरका ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया।बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल पांच अभ्यर्थियों द्वारा कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए…
वार्षिक आम सभा व होली मिलन समारोह हुआ संपन्न-शिक्षा को बढ़ावा देने व नशापान से दूर रहने का किया गया आव्हान… आरंग । धीवर समाज आरंग नगर का प्रतिवर्षानुसार होने वाले वार्षिक आम सभा व होली मिलन समारोह कार्यक्रम स्थानीय आरंग नगर के श्री दादा धनीराम आश्रम में आयोजित किया गया था । कार्यक्रम का शुभारंभ आराध्य देव प्रभु श्री राम चन्द्र जी की आरती तथा श्री बागेश्वरनाथ महादेव जी व श्री दादा धनीराम जी के पूजन से प्रारंभ हुआ । सामाजिक कटुम्बजनों ने एक दूसरे को तिलक लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं प्रदान किया।तत्पश्चात सामाजिक परंपरा अनुरूप प्रकरणों के…
होली मिलन-फूलों की होली के साथ 27 मार्च को मनाया जायेगा विधायक का जन्मदिन…. आरंग। भाजपा आरंग मंदिरहसौद और समोदा मंडल के तत्वाधान में कल 27 मार्च को माई की बगिया आरंग में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब का जन्मदिन भी उत्साह के साथ मनाया जायेगा।इस अवसर पर फूलों की होली खेली जायेगी।कार्यक्रम में आरंग विधानसभा के अंतर्गत आने वाले बीजेपी के सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधि, पदाधिकारी गण कार्यकर्त्ता गण तथा नागरिक गण शामिल होंगे। विनोद गुप्ता-आरंग
लोकसभा चुनाव-ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक कल 27 को-लोकसभा प्रत्याशी सहित पूर्व मंत्री होंगे शामिल… आरंग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के निर्देशानुसार पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग, चंदखुरी एवं शहर कांग्रेस कमेटी आरंग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कलई रोड़ स्थित राजीव भवन आरंग में दोपहर 12 बजे विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू ने एक विज्ञप्ति में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कांग्रेस पार्टी के रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय…
मतदाता जागरूकता अभियान-तहसीलदार ने दिलाई निष्पक्ष प्रलोभन रहित मतदान की शपथ…. आरंग। आज मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह एवं रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा के निर्देशन में तहसील परिसर में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर तहसीलदार सीता शुक्ला ने सबको प्रेरित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कोई मतदाता मतदान से वंचित न हो एवं शत प्रतिशत मतदान की दिशा में पहल करते हुवे हमें कम मतदान प्रतिशत वाले केदो में भी जागरूकता अभियान चलाना है साथ ही उन्होंने निष्पक्ष प्रलोभन रहित मतदान की शपथ…
विशेष-होलिकोत्सव 2024- आइये जाने होलिका दहन का मुहूर्त एवं ग्रहण शंका समाधान.. आरंग। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की रात होलिका दहन होता है। फिर अगले दिन रंग वाली होली खेली जाती है।पं. अजीत कमल नारायण शर्मा (ज्योतिर्विद) ब्राह्मण पारा आरंग ने खबर छत्तीसगढ़ को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस बार होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है।ज्योतिष गणना के अनुसार यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा।यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा।उपछाया ग्रहण ज्योतिष…
बड़ी खबर-होली में शांति व्यवस्था बनाये रखने पुलिस ने शुरू की असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही-05 आरोपी दबोचे गये… आरंग। होली त्यौहार सद्भावना पूर्वक मनाये जाने की अपील के साथ थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम द्वारा असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही भी की जा रही है।थाना आरंग के क्षेत्र अंतर्गत होली के पूर्व अशांति फैलाने वाले 05 लोगो के ऊपर कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी ने खबर छत्तीसगढ़ को जानकारी देते हुए बताया की धारा 151/ 107 116(3) जा. फ़ौ के आरोपी त्रिलोचन निषाद पिता अनुत राम निषाद उम्र 21 वर्ष साकिन पारागांव थाना आरंग एवं धारा 151 107, 116(3 )…
