Author: Vinod Gupta
आरंग के इस छात्रा ने नीट यूजी 2025 में किया शानदार प्रदर्शन-इतने प्रतिशत अंक की हासिल… आरंग।नगर की छात्रा मुस्कान देवांगन ने नीट यूजी परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट सफलता पाई है। उन्हें 98.90 पर्सेंटाइल प्राप्त हुआ है ।उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 2798 एवं कैटिगरी रैंक 423 प्राप्त कर नगर को गौरवान्वित किया। मुस्कान ने कक्षा 12वीं गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, आरंग से उत्तीर्ण की थी । उनके चयन पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं कक्षा 11 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय में केक काटकर सफलता का जश्न मनाया एवं बधाई दी। इस अवसर पर मुस्कान ने…
ब्रेकिंग-आरंग बीजेपी मंडल के कार्यकारणी की हुई घोषणा-इन्हें मिली महामन्त्री की जिम्मेदारी-देखिये पूरी लिस्ट… आरंग।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री(संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में एवं संभाग प्रभारी सौरभ सिंह के सहमति से भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण कोर कमेटी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग के अनुशंसा से भाजपा आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहु ने मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की सूची जारी किया जो इस प्रकार है. विनोद गुप्ता-आरंग
शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक के आगमन को लेकर शिव सैनिको में उत्साह-तैयारियो को लेकर हुई बैठक… आरंग। छत्तीसगढ़ में शिवसेना पार्टी व संगठन के विस्तार और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से चर्चा के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अभिजीत अडशुल का16 जून छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है। वे राजधानी के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।शिवसेना नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की उनके आगमन को लेकर आरंग रेस्ट हाउस में बैठक रखा गया उक्त बैठक में शिवसेना प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े, दिनेश ठाकुर…
पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एसएमडीसी-स्टॉफ बैठक सम्पन्न-इन विषयो पर हुई चर्चा…. आरंग।पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आरंग में एसएमडीसी- स्टॉफ बैठक सम्पन्न हुआ।एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरन्धर ने शानदार परीक्षा परिणाम लाने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिनांक 25 जून को स्थानीय विधायक खुशवंत साहेब के उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव होना है। विद्यालय में शिक्षकों की कमी एवं पीएफएमएफ फंड अन्य विषयों को लेकर चर्चा हुई तथा विद्यालय से जुड़े समस्याओं को लेकर कहा कि उच्चाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष मांग रखी जाएगी।प्राचार्य हरीश शर्मा ने कहा शाला प्रवेश…
भौतिक युग में जीव के लिए भागवत कथा ही विश्रामस्थल–पं. योगेश(युगल) तिवारी आरंग। गुप्ता पारा आरंग सोनी परिवार में जारी श्री मद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के अंतर्गत पं. योगेश (युगल) तिवारी जी ने कहा की समग्र मनुष्य जीवन का सबसे महान सत्कर्म श्री मद भागवत कथा का श्रवण व चिंतन है. श्री मद भागवत कथा एक कल्पवृक्ष मोक्षदायिनी है,यह हमे सत्य से परिचय कराता है. इस भौतिक युग में कथा ही जीव के लिए एकमात्र विश्रामस्थल है. हर जीव इस संसार में परीक्षित है,जो अपनी मांँ के गर्भ में निरंतर भगवान का दर्शन पाकर इस संसार में जन्म लेता है,…
तीसरे राष्ट्रीय गोल शॉट बाल प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ महिला टीम हुई रवाना आरंग। संगरूर में 13 जून से 15 जून तक आयोजित तीसरी राष्ट्रीय गोल शॉट बाल प्रतियोगिता महिला वर्ग के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से गोल शॉट बाल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की टीम रवाना हुई है। गोल शॉट बाल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रेसिडेंट अमन साहू के मार्गदर्शन और जनरल सेक्रेटरी गौरव कटकवार के नेतृत्व में प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया टीम की कप्तान परमेश्वरी यादव , मोनिका साहू ,अनुराधा सारथी , तमन्ना सिंह मरावी , रेशमा जोगी वर्षा कश्यप , आस्था सिंह राठौर , नेहा…
युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस ने खोला मोर्चा-BEO कार्यालय का घेराव कर सौपा ज्ञापन आरंग।युक्तियुक्तकरण के तहत 10463 स्कूल बंद करने के भाजपा सरकार के शिक्षा विरोधी नीति को लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का घेराव कर ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी किया गया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग के अध्यक्ष कोमल सिंह साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षकों को नई भर्ती न करने पड़े इसलिए साय सरकार द्वारा शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण कर रही है सरकारी शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने शायद सरकार ने षड्यंत्र रचा है, सरकार के इस शिक्षा विरोधी फैसले के खिलाफ…
आरंग में जगन्नाथ जी का महा स्नान अनुष्ठान संपन्न-15 दिन रहेंगे एकांतवास में-27 जून को निकलेगी भव्य रथ यात्रा… आरंग।प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्नान पूर्णिमा के दिन श्री जगन्नाथ मंदिर आरंग में भी भगवान जगन्नाथ जी बलदाऊ जी और सुभद्रा जी के साथ स्नान करके विश्राम करने एकांतवास में चले गये हैं।आरंग के श्री जगन्नाथ मंदिर में ब्राह्मण समाज वैदिक ब्राह्मणों की उपस्थिति में भगवान का षोडषोपचार पूजन,अभिषेक एवम आरती नगर के विभिन्न नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया।ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को भगवान श्री जगन्नाथ जी का प्राकट्य पर्व भी माना जाता है एवं मान्यता…
आरंग युवा एवं खेल संगठन के अंतर्गत एक और खेल क्लब हुआ शामिल-इन्होंने किया शुभारम्भ…. आरंग।आरंग युवा एवं खेल संगठन द्वारा संचालित खेल क्लबों में एक और खेल को सम्मिलित किया गया.आरंग नगर पालिका उपाध्यक्ष हीरामन कोशले,पार्षदनरेंद्र लोधी,संतोष लोधी,पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर, विक्रम परमार, खिलेश धुरंधर, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष वेद प्रकाश देवांगन की उपस्थिति में आरंग नेटबॉल क्लब का शुभारंभ किया गया.आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि संगठन के योजनाओं के तहत आरंग विधानसभा को खेल क्षेत्र में पूरे देश प्रदेश के साथ साथ विदेशो में भी एक पहचान दिलाने का कार्य किया जा…
सुशासन तिहार के बाद भी जनदर्शन में लगा रहा लोगो की भीड़-विधायक ने सुनी लोगो की समस्याएं… आरंग। सुशासन तिहार के बाद भी आज 11 जून को विधायक कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में लोगो की भीड़ देखने को मिला है।आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) गुरु खुशवंत साहेब आरंग विधायक कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आरंग, मंदिर हसौद, समोदा, चंदखुरी, नया रायपुर सहित अनेक ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने व्यक्तिगत, सामाजिक, प्रशासनिक और जनकल्याण से जुड़ी समस्याओ को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल समाधान हेतु निर्देशित…
