Author: Vinod Gupta
मांग के मुकाबले महज इतने प्रतिशत खाद ही अब तक इन सोसायटियों में पहुंचा-रोज भटक रहे है किसान…. आरंग। किसानों को सामयिक खाद उपलब्ध कराने मांग के मुकाबले महज 31 प्रतिशत खाद ही अब तक इन सोसायटियों में पहुंचा है जबकि इसके विपरीत कृषि विभाग सोसायटियों में खाद की पर्याप्त भंडारण होने का दावा कर रहा है । आपको बता दे की शासन ने इस कृषि सत्र में देश में डी ए पी खाद आपूर्ति की समस्या होने की जानकारी देते हुये किसानों को इसके स्थान पर वैकल्पिक खाद उपयोग करने की सलाह देते हुये वैकल्पिक खाद उपलब्ध कराने का…
तदर्थ अधिवक्ता संघ आरंग की नई कार्यकारिणी गठित-इन्हें मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी… आरंग। तदर्थ अधिवक्ता संघ आरंग के वरिष्ठ अधिवक्तागणो के साथ राजस्व न्यायालय आरंग तथा व्यवहार न्यायालय में व्यवसायरत् अधिवक्तागण द्वारा नवीन कार्यकारिणी के मनोनयन का कार्यक्रम तदर्थ अधिवक्ता संघ के संरक्षक गण कमल नारायण शुक्ला एवं श्रवण कुमार सोनी के निर्देशानुसार दिनांक 20.06.2025 को तहसील प्रांगण स्थित अधिवक्ता कक्ष में संपन्न हुआ। जिसके अनुसार विविध पदो पर निम्न अधिवक्ताओ का मनोनयन हुआ, जिसमें बतौर अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल राम चंद्राकर, वरिष्ठ उपा. (पुरूष) के पद पर के. के. गुप्ता, वरिष्ठ उपा. (महिला) के पद पर श्रीमती…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-विधायक गुरु खुशवंत साहेब मोहला जिले में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल-योग के महत्व को किया रेखांकित आरंग।आज 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी के पुलिस परेड ग्राउंड में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आरंग विधायक एवं उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ शासन (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी,जिला पंचायत अध्यक्ष,जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक,जिला वनमण्डलाधिकारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित…
योगसंगम एवं हरित योग थीम पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो के साथ विद्यार्थियों ने किया योग-किया वृक्षारोपण आरंग।आज 21जून शनिवार को राज्य शासन के निर्देश पर तहसील मुख्यालय आरंग संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।नगर पालिका आरंग के डॉक्टर अंबेडकर भवन में शुभ संकल्पों एवं ओम के नाद गुंजन के साथ योग दिवस का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गण विद्यार्थियों अधिकारी कर्मचारी गण के साथ योग प्रशिक्षकों के माध्यम से योग के विभिन्न आसनों को किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ…
11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-अग्रसेन योगासन शाखा ने यहां मनाया योग दिवस- आरंग।अग्रसेन योगासन शाखा सरस्वती ज्ञानदीप विद्यालय अग्रवाल पारा आरंग में विक्रम संवत 2025 आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष एकादशी को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खुमानचन्द ( पप्पू ) देवांगन , अध्यक्षता कर रहे वीरेंद्र ( गोलू ) कंडरा द्वारा डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ,गुरूजी सदाशिव गोलवलकर एवं भारत माता की छाया चित्र पर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । मुख्य अतिथि खुमानचन्द ( पप्पू )देवांगन अपने उद्बोधन में कहा कि आज के इस भौतिक जगत में योग बहुत ही…
सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में योग दिवस पर निरोगी रहने के लिए योग और प्राणायाम करने का लिया संकल्प
सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में योग दिवस पर निरोगी रहने के लिए योग और प्राणायाम करने का लिया संकल्प आरंग। सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग में आज 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ योग आचार्य संतोष शंख ने महर्षि पतंजलि के मंत्रो उच्चारण से किया l कपाल भाती, सन्धि योग, वृक्षासन, तड़ासन, सुखासन, वज्रआसान, भस्त्रिका प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि और भी बहुत से आसन और प्राणायाम कराये l जीवन में योग का बहुत ज्यादा महत्त्व है l निरोगी रहने के लिए योग और प्राणायाम का संकल्प दिलाया। इस योग शिविर में डॉ हेडगेवार बाल…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-योग कर दिया स्वास्थ शरीर और स्वास्थ राष्ट्र का संदेश…. आरंग।आज 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तत्वाधान में नगर पंचायत समोदा में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिक्षक द्वारा सभी को योग की प्रारंभिक विधाओं से अवगत कराते हुए योग कराया गया। योग से स्वास्थ शरीर और स्वास्थ राष्ट्र का संदेश दिया। आयोजित योग शिविर में समोदा नगर पंचायत के अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर, उपाध्यक्ष अंगेश्वर देवांगन, बीजेपी समोदा मंडल अध्यक्ष देवकुमार साहू सहित नगर पंचायत समोदा समस्त पार्षद गण, नायाब तहसीलदार गजानंद सिदार मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती मंजुला मिश्रा एवं नगर पंचायत के…
अंतराष्ट्रीय योग दिवस-एक पृथ्वी, एक स्वास्थ थीम पर यहां किया गया योग…. आरंग। बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय आरंग,रायपुर (छ.ग.) में आज 21 जून 2025 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर सामान्य योग प्रदर्शन एवं अभ्यास किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अभया आर. जोगलेकर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. वत्सला मिश्रा, डॉ अल. पी. शर्मा, समेत सभी प्राध्यापक एवं स्टाफ कर्मचारी उपस्थित थे। महाविद्यालय के एनसीसी ,एनएसएस एवं स्पोर्ट्स के छात्र छात्राओं ने योग प्रदर्शन किया और शपथ ली। योग गतिविधियां…
विश्व योग दिवस के अवसर पर बच्चो के किया सूर्य नमस्कार-मंत्रोचारण के साथ शुरू किया गया योग.. आरंग। पुत्री शाला सदर रोड में योग आज दिनांक 21 जून को विनोद कुमार गुप्ता सेवा निवृत शिक्षक द्वारा योग कराया गया।जिसमे शासकीय कन्या शाला सदर रोड आरंग में शाला की छात्राएं शिक्षक गण तथा जन भागीदारी समिति के सदस्य की उपस्थिति रही।ओम का नाद गायत्री मंत्र, महाकाल के मंत्र से योग का शुभारंभ किया गया । फिर सूर्य नमस्कार के 12 स्टेप 5 बार कराया गया। सुखासन, सिंहासन, कमलासन, सर्वांगासन तथा प्राणायाम, भस्त्रिका, कपालभाति, बाह्यप्राणायाम, अनुलोमविलोम भ्रामरी,उदगीत, प्रणव प्राणायाम कराया गया ।विनोद…
विश्व योग दिवस-योग करा कर बच्चो को नियमित योग करने के लिए किया गया प्रेरित…. आरंग। योग दिवस के उपलक्ष में आज आयोजित सरस्वती ज्ञान दीप विद्यालय में कक्षा pp1 से आठवीं तक के सभी बच्चों ने योग कार्यक्रम में भाग लिया। योग प्रशिक्षक अशोक ठाकुर ने सभी बच्चों को सबसे पहले योग के संबंध में जानकारी दी उनके फायदे के संबंध में बताया प्राचीन विद्या को अपने-अपने घरों में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। शाला के प्रधानाचार्य श्रीमती देवकुमारी यादव ने सभी बच्चों को योग करने के लिए प्रेरित किया और बताया हमारी संस्था में योग खेलकूद एवं…
