Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-अग्रसेन योगासन शाखा ने यहां मनाया योग दिवस-
    Blog

    11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-अग्रसेन योगासन शाखा ने यहां मनाया योग दिवस-

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 21, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-अग्रसेन योगासन शाखा ने यहां मनाया योग दिवस-

    आरंग।अग्रसेन योगासन शाखा सरस्वती ज्ञानदीप विद्यालय अग्रवाल पारा आरंग में विक्रम संवत 2025 आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष एकादशी को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खुमानचन्द ( पप्पू ) देवांगन , अध्यक्षता कर रहे वीरेंद्र ( गोलू ) कंडरा द्वारा डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ,गुरूजी सदाशिव गोलवलकर एवं भारत माता की छाया चित्र पर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । मुख्य अतिथि खुमानचन्द ( पप्पू )देवांगन अपने उद्बोधन में कहा कि आज के इस भौतिक जगत में योग बहुत ही आवश्यक है , योग जीवन का सार एवं मानसिक शांति का आधार है । कार्यक्रम के अध्यक्ष वीरेन्द्र ( गोलू ) कंडरा ने कहा कि आज का दिन सबसे बड़ा दिन होता है , सूर्य की किरण अधिक समय तक धरती पर रहता है जो हमें सकरात्मक ऊर्जा देती है । इसलिए आज की तिथि को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाया जाता है । शंकर पाल ने कहा कि सूर्य आज से उत्तरायण से दक्षिणायान की ओर चला जाता है ,जो आध्यात्मिक कार्य के लिए अच्छा होता है । डॉ . तेजराम जलक्षत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हमें अनुशासन सिखाती है। उन्होंने पंच परिवर्तन के पांच बिंदू – 1 पर्यावरण 2 कुटुम्ब प्रबोधन 3 . सामाजिक समरसता 4 . नागरिक कर्तव्य बोध 5 . स्वदेशी पर विस्तृत चर्चा कर , सभी से व्यक्तिगत जीवन में पालन करने का आग्रह किया । मुरारी लोधी ने महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग 1 . यम 2 . नियम 3 . आसन . 4 . प्राणायाम 5 . प्रत्याहार 6 . धारणा 7 . ध्यान 8 . समाधि पर चर्चा कर ज्ञान वर्धक एवं व्यावहारिक जानकारी दिए ।दीपक साहेब गुरुगोश्वामि ने कहा कि योग से कार्य कुशलता में वृद्धि जीवन में समता का भाव उत्पन्न होता है ।अतः प्रतिदिन योग करना चाहिए ।सुभाषित एवं अमृत वचन का वचन शिवकुमार गुप्ता द्वारा किया गया । अशोक कुमार ठाकुर द्वारा विभिन्न प्रकार के आसन जैसे – शिथिलीकरण , पादहस्तासन , मण्डूकासन , अर्ध्यमत्सेद्रासन ,ताड़ासन , त्रिकोणासन , सूर्य नमस्कार , बटर फ्लाई , भ्रामरी , भ्रसिका , उज्जई प्राणायाम , कपालभाती एवं प्राणायाम आदि कराए गए ।इस अवसर पर अनुपनाथ योगी , बृजेश अग्रवाल , रविंद्र अग्रवाल , अभिनेष अग्रवाल , होरी गुप्ता , ओम गुप्ता , बलराम साहू , खोरबाहरा साहू , गोपाल पाल , रामकुमार कंसारी ,रमन जलक्षत्री , आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में अशोक कुमार ठाकुर द्वारा प्रतिज्ञा ( शपथ ) प्रतिवेदन का वाचन एवं आभार व्यक्त किया गया ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    Vinod GuptaJuly 1, 2026105 Views

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.