आरंग की नन्हीं प्रतिभा पहुची ‘चकमक’ तक-मौलिक रचना हुई प्रकाशित….
आरंग।शिक्षा जगत में नवाचार और बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है। पीएम श्री शासकीय वीरांगना अवंती बाई लोधी प्राथमिक शाला आरंग की छात्रा गुंजन यादव की मौलिक रचना कहानी को बच्चों की लोकप्रिय मासिक पत्रिका ‘चकमक’ के नवीनतम अंक में स्थान प्राप्त हुआ है। ज्ञात हो कि बाल पत्रिका चकमक बच्चों की अभिव्यक्ति का सुंदर सशक्त माध्यम माना जाता है उनकी इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन एवं कोसल साहित्य कला मंच आरंग से अनुपनाथ योगी,हरीश दीवान,कवि अरविंद वैष्णव एवं प्रधान पाठक अनुसुइया साहू सहित शाला परिवार ने गुंजन को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुवे उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विनोद गुप्ता-आरंग



