लंबे समय से बलात्कार के फरार चल रहे आरोपी को आरंग पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरंग।आरोपी हीरा मनहरे पिता कोदन मनहरे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम घुमराभांठा, थाना आरंग ने आरंग क्षेत्र की एक नाबालिक लड़की को शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ रखकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। दिनांक 28.06.2026 को आरोपी नाबालिक को छोड़कर फरार हो गया था। प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।आज दिनांक 18.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी अपने सकुनत ग्राम घुमराभांठा आया हुआ था। थाना आरंग पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।आरोपी का नाम-हीरा मनहरे पिता कोदन मनहरे, उम्र 22 वर्ष निवासी-ग्राम घुमराभांठा, थाना आरंग, जिला रायपुर छ.ग.।
विनोद गुप्ता-आरंग




