Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद: संजय कानन के पास दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत

    July 27, 2026

    प्रस्तावित धार्मिक एवं वैदिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न…

    July 26, 2026

    आरंग में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” के 136 वाँ एपिसोड-एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Aaj Ka Rashifal 9 July 2025: बुधवार के दिन गणेश जी बरसाएंगे इन 3 राशियों पर कृपा, विघ्न-बाधाओं से मिलेगी मुक्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल
    देश-विदेश

    Aaj Ka Rashifal 9 July 2025: बुधवार के दिन गणेश जी बरसाएंगे इन 3 राशियों पर कृपा, विघ्न-बाधाओं से मिलेगी मुक्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJuly 9, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 9 July 2025: आज आषाढ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 9 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 50 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे और पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज आप धैर्य और समझदारी बनाएं रखें। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज कोई भी फैसला शांति से लें। वाणी भी मधुर रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज आप काम को समय से पूरा करेंगें, जिससे आप दूसरे काम को भी शुरू कर सकते है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते है। 

    • शुभ रंग- महरून
    • शुभ अंक- 08

    वृष राशि

    आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलाएगा और आपका दिन बेहतर रहेगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्रांग रहेगी। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिल सकता है। बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। 

    • शुभ रंग- आसमानी नीला
    • शुभ अंक- 05

    मिथुन राशि

    आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे और आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्तों की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी। आज आप नए घर को खरीदने का विचार कर सकते है, आज आपको अच्छी डील मिलेगी। छात्र आज किसी नए कोर्स की शुरुआत करेंगें, जिससे वो अपने जीवन को एक नयी दिशा प्रदान करेंगें। 

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 05

    कर्क राशि

    आज आपका दिन ठीक – ठाक रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा, सब लोग मिल – जुल कर काम करेंगें। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर संबध बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए। आज दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है, आपको अच्छा लगेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 01

    सिंह राशि

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे, पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। बिजनेसमैन आज अपने व्यापारिक फायदे के लिए कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं, जो आने वाले समय में बढ़िया लाभ कराएगें। माता – पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे, साथ ही आज आपका कोई बिगड़ा काम बनेगा। आज आपको निजी जीवन से सम्बंधित फैसला सोच – समझकर निर्णय लेना चाहिए। आज लंबे समय बाद किसी दोस्त से मिलकर आपको ख़ुशी होगी। 

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 09

    कन्या राशि

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आपको कारोबार में धन लाभ होगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा। आज आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। लवमेट आज एक – दूसरे का साथ बनाये रखेंगे, परिवार का सपोर्ट भी मिलेगा। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों की मदद मिलेगी, जिससे आप बेहतर काम कर पाएंगें। 

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 08

    तुला राशि

    आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं, रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आज आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाये रखना चाहिए। किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा एवं संतान की ओर से सुख मिलेगा। पूर्व में किये गए कार्यों का आज आपको बढ़िया फल मिलेगा। आज आप अपने किसी दोस्त की आर्थिक तौर पर मदद करेंगें। बच्चे आज घर के बड़ों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिनसे वो बहुत कुछ सीखने का प्रयास करेंगें। 

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 09

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान की ओर से आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है। महिलाएं आज किसी संगीत समारोह में शामिल होंगीं। आज आपकी रूचि रचनात्मक कार्यों में ज्यादा होगी। आज आप जीवनसाथी के प्रति थोड़े ज्यादा संवेदनशील रहेंगें। 

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 04

    धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए दिन शुभ होने वाला है। किसी काम को पूरा करने के लिए आज आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज आप घर की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं और काम – काज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। आज अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा साथ ही धैर्य और विनम्रता रखें। आज अपनी किसी पुरानी समस्या पर दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं, आपको समाधान भी मिल सकता है। आज स्कूल में बच्चे अपनी कलाकारी के माध्यम से सबका मन मोह लेंगें। पड़ोसी के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगें, जिससे आस – पास का माहौल बढ़िया रहेगा। 

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 06

    मकर राशि

    आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा भी आपको बढ़िया मिलेगा। नए काम के लिए किसी से सलाह भी ले सकते हैं। नए इनकम सोर्स भी मिल सकते हैं। आज आपकी कामकाज के प्रति रुचि और बढ़ सकती है। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग वालों के लिए आज सफलता भरा दिन है। अपने साहसिक स्वभाव के कारण आज आप किसी बड़ी समस्या का समाधान करेंगें। समाज में आपका योगदान बरकार रहेगा, जिससे असहाय लोगों की मदद होगी।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 07

    कुम्भ राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम होने वाला है। आज आपके धार्मिक गतिविधि में भी शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज अपनों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा हो सकता है। आज आप जरूरी काम और संबंधों के बारे में विचार करेंगे और नयी योजना बनाएंगे। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। आज जॉब सम्बन्धी परेशानी खत्म होने के योग हैं। काम में मन आपका लगा रहेगा पिता के सहयोग से सफलता मिल सकती है। आज कुछ मामलों में आपको उलझन हो सकती है। लेकिन इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज आप एक्सपर्ट की राय ले सकते है, जिससे आपको बड़ा फायदा होगा। छात्र जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा, सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 03

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटों का रास्ता आज आप ढूंढ लेंगे। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगायेंगे। आप किसी सामाजिक काम में हाथ बंटा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा , बच्चों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज आप बच्चों के पसंद का खाना बनायेंगी , जिससे वो बहुत खुश होंगें। छात्रों के लिए आज का दिनख़ुशी देने वाला होगा, उनको टेस्ट में अच्छे मार्क्स प्राप्त होंगें। 

    • शुभ रंग- मेजेंटा
    • शुभ अंक- 01
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद: संजय कानन के पास दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत

    Rekhraaz SahuJuly 27, 2026162 Views

    महासमुंद: संजय कानन के पास दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत महासमुंद। नेशनल…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.