Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-लगातार बारिश से निसदा डेम एक बार फिर हुआ लबालब-आज खोले जा रहे है इतने गेट-देखिये मौसम विभाग का अलर्ट

    July 29, 2026

    नई पहल-आज 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के दिन राधाकृष्ण संस्कृत पाठशाला का होगा शुभारंभ

    July 29, 2026

    देवर्षि श्री नारद सेवा समिति की अनूठी पहल-भोरमदेव पैदल यात्रा में लगेगा सेवा स्टॉल-अमरकंटक में तीन दिवसीय विशाल प्रसादी भंडारा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Aaj Ka Rashifal 30 June 2025: इन 2 राशियों को अपने पर रखना होगा थोड़ा खास ध्यान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    देश-विदेश

    Aaj Ka Rashifal 30 June 2025: इन 2 राशियों को अपने पर रखना होगा थोड़ा खास ध्यान, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 30, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 30 June 2025: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 24 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जायेगी। आज शाम 5 बजकर 21 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्कन्द षष्ठी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा करेंगे। आपके पिता को आप पर गर्व होगा। छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा। आप किसी नए कोर्स के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। बड़े भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज काम से राहत मिलेगी। आप किसी पार्क में घूमने जा सकते हैं। होटल या रेस्टोरेंट का बिजनेस कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा रहेगा। आपको कमाई में वृद्धि होगी।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 01

    वृष राशि

    घरवालों के सहयोग से आप हर चीज़ को अच्छे से संभाल लेंगे। आपके ऊपर नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आप घर में किसी कार्यक्रम की तैयारी करवा सकते हैं। आस-पड़ोस के लोग आपको देखकर खुश होंगे। कोई जानकार व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर के लिये सलाह ले सकता है। आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ऊर्जावान बने रहेंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवनसाथी को पूरा समय देंगे। आज के दिन चने से बने सत्तू का दान करें, आज आप हर काम को अच्छे से पूरा करेंगे।

    • शुभ रंग- स्काई ब्लू
    • शुभ अंक- 05

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन रोज की अपेक्षा बेहतर हो सकता है। आप किसी धार्मिक कार्य में रुचि ले सकते हैं। ऑफिस का कोई व्यक्ति आपके घर पर आ सकता है। उनके साथ आप कुछ अच्छी बातें शेयर कर सकते हैं। बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं। आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। बूटिक का काम कर रही महिलाओं के लिये दिन अच्छा रहेगा। किसी कस्टमर से आपके पारिवारिक संबंध जुड़ सकते हैं। आज के दिन आपको घर पर छोटा-सा हवन कराना चाहिए, इससे आपका दिन बेहतर होगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 04

    कर्क राशि

    आपको अपनी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। आज आप किसी ओपन मार्केट में शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्चा करना चाहिए। करियर को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। नये कोर्स में एडमिशन के लिये आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको थोड़ा चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है। आपको समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए, इससे आपको डिहाइड्रेशन की परेशानी नहीं होगी।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 8

    सिंह राशि

    आज बच्चों के किसी काम में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। आपका दिन अच्छा बना रहेगा। काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढ़ाने की जरूरत है। आपको पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। जीवन में प्यार बना रहेगा। मन्दिर में चने की दाल दान करें, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 09

    कन्या राशि

    अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम में सफल जरूर होंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, वो आज कहीं घूमने जा सकते हैं। आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। फर्नीचर का काम करने वाले लोगों का फायदा होगा। आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है। पार्ट टाइम जॉब कर रहे छात्रों की नौकरी पक्की हो सकती है। आप किसी कम्पनी में फुल टाइम नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 07

    तुला राशि

    आज के दिन आपको अपने काम में बड़ी ही सतर्कता बरतनी होगी। बिजनेस में किसी भी तरह के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको बिना वजह नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी से जरूरी मीटिंग के लिये जा रहे हैं, तो आपको अपने पहनावे पर ध्यान देने की जरूरत है। कोई आपकी पीठ पीछे बुराई कर सकता है। अच्छी सेहत के लिये आपको रुटीन एक्सरसाइज करनी चाहिए। साथ ही अपने खाने में विटामिन्स का ध्यान रखना चाहिए। आज के दिन आपको जौ का दान करना चाहिए, आप किसी भी तरह के नुकसान से बचे रहेंगे।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 02

    वृश्चिक राशि

    आज आप अपने जीवनसाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर कर सकते हैं। जीवनसाथी से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। केटरिंग का काम कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा रहेगा। बच्चे आज किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। घर पर खाली बैठे लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। कुछ दिनों से आंख की समस्या से परेशान चल रहे हैं, तो आज आपको काफी राहत मिलेगी।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 06

    धनु राशि

    आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको घर के बड़ों से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे। आज आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। परिवार में खुशहाली और तालमेल बना रहेगा। अगर आपकी संतान विवाह के लायक है, तो उनके लिये कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। ऑफिस में अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे। शाम को आप परिवार के साथ किसी फंक्शन में जा सकते हैं। मन्दिर में मिट्टी का बर्तन दान करें, आपको सबका सपोर्ट मिलेगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक 03

    मकर राशि

    सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा, जबकि प्राइवेट काम करने वाले लोगों को कुछ परेशानी महसूस हो सकती है। आज आपको ऑफिस में एक्सट्रा काम करना पड़ सकता है। आप बच्चों को उचित समय नहीं दे पायेंगे। आपको कमर दर्द की समस्या हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक-ठाक रहेगा। पार्टनर आपका कुछ खर्चा करवा सकते हैं। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिये फायदेमंद होगा। आज के दिन मन्दिर में पुष्प चढ़ाएं, आपकी परेशानी कम होगी।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 01

    कुंभ राशि

    जीवनसाथी के साथ आप किसी ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। आप उन्हें कोई वाहन गिफ्ट कर सकते हैं। आपके दिन में ताजगी बनी रहेगी। आप कुछ अच्छे काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। इससे समाज में आपका नाम होगा। आज सोसाइटी में किसी काम के लिये आपको अपॉइन्ट किया जा सकता है। माता आपसे किसी काम को लेकर सलाह ले सकती है। आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आज के दिन पानी में गंगाजल डालकर नहाएं, आपको ताजगी महसूस होगी।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 05

    मीन राशि

    आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। दोस्त की मदद से आपको किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी मिल सकती है। आप लवमेट के साथ कहीं मूवी देखने जा सकते हैं। आप घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी कर सकते हैं। आपको अपने घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। एजुकेशन के मामले में दिन अच्छा रहेगा। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।

    • शुभ रंग- सी ग्रीन
    • शुभ अंक- 07
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-लगातार बारिश से निसदा डेम एक बार फिर हुआ लबालब-आज खोले जा रहे है इतने गेट-देखिये मौसम विभाग का अलर्ट

    Vinod GuptaJuly 29, 2026171 Views

    बड़ी खबर-लगातार बारिश से निसदा डेम एक बार फिर हुआ लबालब-आज खोले जा रहे है…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.