Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बेच वितरण एवं पदभार ग्रहण समारोह’ सम्पन्न-कर्तव्यों की निष्ठापूर्वक निर्वहन करने दिलाई शपथ

    July 24, 2026

    ग्राम पंचायत गुल्लू में अविश्वास पर हुआ मतदान-इतने मतों से अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित

    July 24, 2026

    चलो संसद” – महिला आरक्षण लागू करो, आज करो… अभी करो!* कांग्रेस नेत्री तिरीथ कुमारी मानिकपुरी भी हुई शामिल!

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Aaj Ka Rashifal 28 Sept 2025: रविवार के दिन माता की कृपा से बनेंगे इन 3 राशियों के काम, पारिवारिक जीवन में पाएंगे खुशियां, पढ़ें दैनिक राशिफल
    देश-विदेश

    Aaj Ka Rashifal 28 Sept 2025: रविवार के दिन माता की कृपा से बनेंगे इन 3 राशियों के काम, पारिवारिक जीवन में पाएंगे खुशियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsSeptember 28, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 28 September 2025: आज अश्विन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का छठवां दिन है। आज रात 12 बजकर 32 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 55 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। चलिए जानते हैं कि आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह समेत सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

    मेष राशि – आप खुद को एनर्जेटिक फील करेंगे

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यापार को आगे बढाने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। साथ ही किसी नये प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आज आप खुद को तैयार रखेंगे। इस राशि के प्रोफेसर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा, आप खुद को एनर्जेटिक फील करेंगे। माता का आशीर्वाद लें, तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे।

    • मेष राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
    • मेष राशि वालों का आज का शुभ रंग- गोल्डन

    वृष राशि- धन लाभ के योग

    आज का दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा और आप जीवनसाथी को जरुरत की वस्तु उपहार में देंगे। आज आप नया वाहन खरीदने का मन बना सकतें हैं। मां कात्यायनी का ध्यान करें, कष्टों से मुक्ति मिलेगी। 

    • वृष राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
    • वृष राशि वालों का आज का शुभ रंग- नारंगी

    मिथुन राशि-  विशेष कार्य में दोस्तों का सहयोग मिलेगा

    आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज किसी विशेष कार्य में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। साथ ही नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे वे बहुत अच्छे से कम्पलीट करेंगे। आज आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होगी। आज आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखे, खान-पान को लेकर सतर्क रहें। दुर्गा माँ को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगायें, रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।

    • मिथुन राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
    • मिथुन राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीला

    कर्क राशि-  पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा

    आज आपका दिन खास रहने वाला है। आज आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज किसी उच्च अधिकारी से पहचान होने के कारण , आपको सरकारी कार्यों में फायदा होगा। आज घर के कार्यो को लेकर महिलाओं की जिम्मेदारियां बढ़ेगी, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता को लाल चुनरी चढ़ाएं, विवाह में आ रही समस्याएं दूर होंगी। 

    • कर्क राशि वालों का आज शुभ अंक- 02
    • कर्क राशि वालों का आज का शुभ रंग- पर्पल

    सिंह राशि- अनुभवी की राय लेकर कार्य करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी

    आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप किसी अनुभवी की राय लेकर कार्य करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के इलेक्ट्रानिक कार्यों से जुड़े व्यक्तियों को आज अधिक धन लाभ होगा, जिससे आपके सुख – सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज कारोबारियों को बड़ा मुनाफा होने के योग बन रहें है । माता को लौंग अर्पित करें, पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

    • सिंह राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
    • सिंह राशि वालों का आज का शुभ रंग- हरा

    कन्या राशि- आज व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है

    आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपका शिक्षण संस्थान से जुड़ा कार्य पूरा होगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। साथ ही फोन पर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से बात होगी, जिससे भविष्य में आपको फायदा जरूर होगा। आज आप जरूरतमंद की सहायता करें, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

    • कन्या राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
    • कन्या राशि वालों का आज का शुभ रंग- नीला

    तुला राशि- जल्दबाजी करने से बचें

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपको किसी भी काम में जल्दबाजी करने की बजाय धैर्य से काम लेना चाहिए, काम अच्छे से पूरा होगा। आज किसी भी तरह की यात्रा करने से आपको बचना चाहिए, बहुत जरूरी हो तभी यात्रा पर जायें। आज आप ऑफिस के किसी काम में थोड़ा ज्यादा व्यस्त रहेंगे, जिससे आपको शारीरिक थकान हो सकती है। मां दुर्गा को मिश्री का भोग लगायें, घर में शांति का माहौल रहेगा।

    • तुला राशि वालों का आज शुभ अंक- 06
    • तुला राशि वालों का आज का शुभ रंग-लाल

    वृश्चिक राशि- आज आपकी ऑफिस के कार्यों में थोड़ी ज्यादा व्यस्तता रहेगी

    आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज कॉन्ट्रैक्ट का कार्य कर रहे व्यक्तियों को नया कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। आज आपकी ऑफिस के कार्यों में थोड़ी ज्यादा व्यस्तता रहेगी, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से सब आसानी से निपट जायेगा। इस राशि के फैशन डिजाईनिंग के छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। मां दुर्गा को खोये का भोग लगायें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। 

    वृश्चिक राशि वालों का आज शुभ अंक- 08

    वृश्चिक राशि वालों का आज का शुभ रंग- पिंक

    धनु राशि- दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी बात किसी खास रिश्तेदार से होगी, उनके साथ आप व्यापार शुरू करने की बात भी करेंगे। आज आप अपने खर्चों को नियंत्रित करने के लिए नयी योजना बनायेंगे। आज आपको ऑफिस में अच्छी तरह कार्य पूरा करने पर वाहवाही मिलेगी।

    • धनु राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
    • धनु राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीच

    मकर राशि- कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे

    आज पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आज करियर को लेकर आप कुछ अच्छे फैसले लेंगे। साथ ही आज आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज आप किसी प्रोपर्टी में निवेश करने से पहले घर में विचार विमर्श जरूर करें। इस राशि के मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर का सहयोग मिलेगा। 

    • मकर राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
    • मकर राशि वालों का आज का शुभ रंग- महरून

    कुंभ राशि- करियर में तरक्की के योग बन रहे है

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज उच्च अधिकारियों से परिचय आपके काम आयेगा। साथ ही करियर में तरक्की के योग बन रहे है। आज आप शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगें। पहले से लिये गए फैसले आज आपको बेहतर फल देंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने का मन बना सकतें हैं। माता के सामने दीपक जलायें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    • कुंभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
    • कुंभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- मजेंटा

    मीन राशि- आज घरेलू कार्यों को पूरा करने में परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा

    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में नये विचारों पर अमल करने के लिए दिन अच्छा है। आज आप जिस कार्य को करने की सोचेंगे, उसमें कामयाबी जरूर मिलेगी। आज घरेलू कार्यों को पूरा करने में परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, कारोबार में बरकत होगी। 

    • मीन राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
    • मीन राशि वालों का आज का शुभ रंग- ग्रे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बेच वितरण एवं पदभार ग्रहण समारोह’ सम्पन्न-कर्तव्यों की निष्ठापूर्वक निर्वहन करने दिलाई शपथ

    Vinod GuptaJuly 24, 2026120 Views

    बेच वितरण एवं पदभार ग्रहण समारोह’ सम्पन्न-कर्तव्यों की निष्ठापूर्वक निर्वहन करने दिलाई शपथ आरंग।स्थानीय राधा…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.