Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां

    September 23, 2026

    स्कूल के बच्चों ने देखी ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-भारतीय ज्ञान-विज्ञान से हुए रूबरू

    September 23, 2026

    ब्राह्मण पारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा गणेशोत्सव-विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Aaj ka Rashifal 28 November 2025: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल
    देश-विदेश

    Aaj ka Rashifal 28 November 2025: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 28, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    28 November 2025 Ka Rashifal: आज 28 नवंबर 2025, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 12 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 50 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक और दुर्गाष्टमी व्रत है। ज्योतिष के अनुसार, अष्टमी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, पंचक और दुर्गाष्टमी व्रत का विशेष संयोग बनने से यह दिन कई राशियों के लिए शुभ फल लेकर आया है, जबकि कुछ को सतर्क रहकर काम करने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल।

    मेष राशि: ऑफिस के काम में मिलेंगी चुनौतियां

    आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आप किसी की मदद करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आप काम में अपने किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। लवमेट आज एक-दूसरे को गिफ्ट कर सकते हैं।

    शुभ रंग-रेड

    शुभ अंक-4

    वृष राशि: आपके कॉन्फिडेंस से काम बन जायेगा

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे। धार्मिक कामों में आपका मन लगेगा। आज आपके कॉन्फिडेंस से काम बन जायेगा। आज मार्किट से मनपसंद वस्तु खरीदने का मन बना सकते हैं। नई कार्य योजनाओं को शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों का प्लेसमेंट अच्छा होगा।

    शुभ रंग- सिल्वर
    शुभ अंक-8

    मिथुन राशि: बचपन के मित्र से मुलाकात होगी

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आएंगे, जिन्हें आपको चूकना नहीं है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में खुशी का भाव बना रहेगा। समाज में आपके अच्छे काम से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। हेल्थ से जुड़ी समस्याएं खत्म होंगी, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक और खुश महसूस करेंगे। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके सहयोग से मित्र को आर्थिक लाभ होगा।

    शुभ रंग- मैजेंटा
    शुभ अंक-3

    कर्क राशि: धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे माहौल खुशियों से भर जाएगा। समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे। आज काम अधिक होने के कारण मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन आपका धैर्य आपको सफलता दिलाएगा। जीवनसाथी की मदद कारगर होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी। समय बेकार न गवाएं और दूसरों की मदद करते रहें।

    शुभ रंग- गोल्डन
    शुभ अंक- 7

    सिंह राशि: परिवार में चल रही अनबन सुलझेगी

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहेगा। ऑफिस में आपका काम देखकर जूनियर आपसे सीखेंगे। बिजनेस में वर्तमान व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपका समय बीतेगा और इसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। अभी किसी नए काम की शुरुआत न करें। आज किसी से मिलने का पुराना प्लान पूरा हो सकता है। परिवार में चल रही अनबन सुलझ जाएगी। समाज में नए लोगों से पहचान बनेगी, जो आगे चलकर काम आएगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से उत्साह बढ़ेगा।

    शुभ रंग- ब्लैक
    शुभ अंक-2

    कन्या राशि: बैंक अकाउंट मजबूत होगा

    आज का दिन सामान्य रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। जिस काम में काफी दिनों से व्यस्त थे, वह आज पूरा हो जाएगा। आप नए टारगेट बनाएंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी और आप मंदिर जाकर पूजा करेंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी और बैंक अकाउंट मजबूत होगा। मीडिया से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।

    शुभ रंग- ग्रे
    शुभ अंक-6

    तुला राशि: समाज में सम्मान और रुतबा बढ़ेगा

    आज का दिन नई उमंग से भरा रहेगा। आप माता-पिता के साथ रिश्तेदारों के घर जाएंगे, जहां आपको अच्छा महसूस होगा। आपका अच्छा स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा। छात्रों को पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा। मेहनत जारी रखें, जल्द सफलता के योग हैं। समाज में सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

    शुभ रंग- पीच
    शुभ अंक- 1

    वृश्चिक राशि: ऑफिस में किसी से बहस हो सकती है

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। आज ऑफिस में किसी से बहस हो सकती है। कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। शारीरिक रूप से थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है और काम की गति धीमी रहेगी। किसी काम के लिए आपकी कोशिश सफल होगी। छात्र नई चीज सीखने का विचार कर सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

    शुभ रंग- ब्लू
    शुभ अंक- 6

    धनु राशि: जरूरतमंद की मदद करने का अवसर 

    आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपका रुका काम पूरा हो जाएगा। सोसायटी से जुड़े किसी विवाद में आपका प्रस्ताव निर्णायक साबित होगा। छात्रों का कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आपका दिन व्यस्तता और भागदौड़ में बीतेगा। प्रोजेक्ट से खुश होकर बॉस प्रमोशन दे सकते हैं। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा।

    शुभ रंग- सफेद
    शुभ अंक-6

    मकर राशि: करीबी रिश्तेदार से मुलाकात संभव

    आज का दिन शानदार रहेगा। आज आप जो भी चाहेंगे वो मनमुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। बड़े काम से पहले बड़ों की राय लेना न भूलें। आज आप कोई बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं जिसका लाभ आगे मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। घर में संतान आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। प्राइवेट नौकरी वालों का प्रमोशन संभव है।

    शुभ रंग- ऑरेंज
    शुभ अंक- 3

    कुम्भ राशि: राजनीति में छवि मजबूत होगी

    आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवारजन आपसी सामंजस्य से समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग बनेगी। विद्यार्थी पढ़ाई और काम में बैलेंस बनाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। सहयोगियों का साथ मिलेगा। लवमेट के लिए दिन खास रहेगा और मनपसंद उपहार मिलेगा।

    शुभ रंग- मैहरून
    शुभ अंक – 1

    मीन राशि: खुशियों से भरा दिन

    आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। ट्रांसपोर्ट के व्यापारी किसी बुकिंग से लाभ कमाएंगे। माता-पिता की नाराजगी दूर होगी। आसपास धार्मिक कार्यक्रम में परिवार शामिल होगा। डायबिटीज की समस्या से आराम मिलेगा। किसी भी काम से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

    शुभ रंग- हरा
    शुभ अंक-2

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां

    Vinod GuptaSeptember 23, 202696 Views

    आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां आरंग | श्री वक्रतुंड…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.