Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    April 16, 2026

    शरबत पानी का वितरण कर किया प्याऊ घर का शुभारंभ

    April 16, 2026

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती-परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Aaj Ka Rashifal 25 September 2025: जानिए! कैसा रहने वाला है आज आपका दिन?
    देश-विदेश

    Aaj Ka Rashifal 25 September 2025: जानिए! कैसा रहने वाला है आज आपका दिन?

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsSeptember 25, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 25 September 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 9 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का चौथा दिन है। आज रात 9 बजकर 54 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 9 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जायेगा।  चलिए जानते हैं कि नवरात्रि का तीसरा दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। 

    मेष राशि – काम आसानी से पूरे होंगे

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखें। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। आज पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। साथ ही घरवालों के साथ कहीं माता के दर्शन करने जायेंगे। आज कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। माता कूष्मांडा को फूल अर्पित करें, मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। 

    • मेष राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
    • मेष राशि वालों का आज का शुभ रंग- पर्पल

    वृष राशि- सफलता दिलाने वाला दिन 

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड शुभ समाचार मिलेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। साथ ही आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बड़े – बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मां दुर्गा की उपासना करें, आपके आय में बढ़ोतरी होगी।

    • वृष राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
    • वृष राशि वालों का आज का शुभ रंग- वायलेट

    मिथुन राशि-  बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ होगा। साथ ही आज घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आज आपको किसी बड़ी कम्पनी से नौकरी के लिए ऑफर आएगा। इस राशि की महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। माता के सामने घी का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

    • मिथुन राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
    • मिथुन राशि वालों का आज का शुभ रंग- भूरा

    कर्क राशि- ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आज आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा, जिससे आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको लम्बे समय से चल रही किसी समस्या से राहत मिलेगी। दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें, स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

    • कर्क राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
    • कर्क राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीच

    सिंह राशि- पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप क्लाइंट को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे, जिसका आपको बड़ा लाभ मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी, सभी लोग हंसी-ख़ुशी से रहेंगे। आज ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। जल्द ही आपके प्रमोशन की संभावना बन रही है। इस राशि की तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। माता कूष्मांडा को मीठे का भोग लगायें, किस्मत का साथ मिलता रहेगा।

    • सिंह राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
    • सिंह राशि वालों का आज का शुभ रंग- काला

    कन्या राशि- जॉब चेंज करना चाहते है तो सोच-समझ कर ही करें

    आज आपका दिन ठीक – ठाक रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। अगर आज आप जॉब चेंज करना चाहते है तो सोच-समझ कर ही करें। आज आपको शाम तक शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। आज लवमेट के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। माता को लाल चुनरी चढ़ाए, रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे।

    • कन्या राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
    • कन्या राशि वालों का आज का शुभ रंग- मेजेंटा

    तुला राशि- मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। साथ ही मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा और बड़ों का आशीर्वाद आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। लम्बे समय से रूके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। परिवार के साथ माता दुर्गा की पूजा करें, जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी।

    • तुला राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
    • तुला राशि वालों का आज का शुभ रंग- हरा

    वृश्चिक राशि- सेहत के मामले में खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज बच्चे आपको शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। आज आप सेहत के मामले में खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। साथ ही आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। इस राशि के व्यक्तियों का किसी रचनात्मक कार्य में नाम होगा और आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच कार्यों में सहयोग करेगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके सभी रुके हुए काम बनेंगे।

    वृश्चिक राशि वालों का आज शुभ अंक- 06

    वृश्चिक राशि वालों का आज का शुभ रंग- पिंक

    धनु राशि- नई जिम्मेदारियां मिलेगी जिन्हें आप बखूबी निभायेंगे

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ेगी, जिसे पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी , जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

    • धनु राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
    • धनु राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीला

    मकर राशि- लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है

    आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आज आप ज्यादा समय परिवार के साथ बिताएंगे। आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा मुश्किल होगा। साथ ही ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है। मां दुर्गा को पान का पत्ता अर्पित करें, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

    • मकर राशि वालों का आज शुभ अंक- 02
    • मकर राशि वालों का आज का शुभ रंग- लाल

    कुंभ राशि- राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को आज बड़ी सफलता मिलेगी

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप किसी रिश्तेदार से मिलने, उनके घर जायेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को आज बड़ी सफलता मिलेगी और आज आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका भी मिलेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, संतान पक्ष से आज आपको खुशखबरी मिलेगी। आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। माता के आगे माथा टेकें, करोबार में बढ़ोतरी होगी।

    • कुंभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 02
    • कुंभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- सफेद

    मीन राशि- काम में सहकर्मी की मदद मिलेगी

    आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। आज आपको ऑफिस के किसी काम में सहकर्मी की मदद मिलेगी। साथ ही अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करने जा सकते हैं। आज किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी मेहनत रंग लायेगी। 

    • मीन राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
    • मीन राशि वालों का आज का शुभ रंग- नारंगी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    Vinod GuptaApril 16, 2026

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन… आरंग। आंगन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.