Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में पारित नही होने देने के विरोध में नगर पालिका में सर्वसम्मति से हुआ निंदा प्रस्ताव पारित

    April 28, 2026

    गौ सम्मान आव्हान अभियान-आरंग में निकली भव्य गौ सम्मान पद यात्रा-इतने गौ भक्तो के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन तहसीलदार को सौपा गया

    April 27, 2026

    गौ सम्मान आव्हान अभियान-कल 27 अप्रेल को आरंग में यहां से निकलेगी गौ सम्मान पद यात्रा-इन्हें सौपेंगे ज्ञापन….

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»बड़ी खबर»Aaj Ka Rashifal 18 August 2025: आज इन राशियों को सकता है अधिक फायदा, पढ़ें दैनिक राशिफल
    बड़ी खबर

    Aaj Ka Rashifal 18 August 2025: आज इन राशियों को सकता है अधिक फायदा, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 18, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 18 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजे तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 6 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आइए अब विस्तार से जान लते हैं आचार्य इंदु प्रकाश जी से कि सभी 12 राशियों को आज के दिन कैसे परिणाम प्राप्त होंगे। 

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको परिवार से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। खासकर कि आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। आज आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज किसी भी कार्य में सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको मालामाल बना सकता है। आज कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन हैं, इसे आप अपने परिश्रम से और भी अच्छा बना सकते हैं।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 02

    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहें, आज बॉस आपके किसी काम से खुश होंगे। जिनकी जॉब अभी नई-नई शुरू हुई है, उनको ऑफिस में साथियों का सहयोग मिलेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, जिससे आपको जल्द ही मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आज आप दोस्त के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं , जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 03

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बढ़िया लाभ होगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। आज आपको शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन अगर आप विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिये जाना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आज किसी भी काम को शुरू करने से पहले आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिये, इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। जीवन साथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 05

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप किसी नई योजना के ऊपर काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को दोगुनी मेहनत करने की जरूरत है। एक निर्धारित टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें, इससे आपकी सफलता के चांस बढ़ेंगे। आज आप जीवनसाथी को उपहार देंगे, जिससे आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा। आज आपका दोस्त आपसे मदद की अपेक्षा कर सकता है और आप उसे निराश नहीं करेंगे।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 04

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए ख़ुशी भरा रहेगा। आज आप ऐसी चीज़ हासिल कर पाएंगे, जिसकी आपको बहुत कम उम्मीद थी। आज आपके मन में नए-नए क्रिएटिव आइडिया आएंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। आज ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा और आपके जूनियर भी आपसे काम सीखने आयेंगे। किसी महिला मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी के साथ ऑउट ऑफ स्टेशन जाने का मन भी बना सकते हैं।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 01

    कन्या राशि

    आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज किसी बड़े काम को शुरू करने से पहले किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपको होलसेल के बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, बदलते मौसम का आपको ध्यान रखना होगा। आज ऑफिस के काम में आपको किसी का सहयोग मिल सकता है, जिससे काम समय पर पूरा हो जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद बच्चे की मदद करेंगे, जिससे उसका जीवन बदल जायेगा।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 07

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज आप पुराने कार्यों को पूरा करके नए कार्यों में भी रुचि दिखाएंगे। आज आप बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील साइन करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। इस राशि की महिलाएं गृह उद्योग शुरु कर सकती हैं, आपको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपकी माता जी का स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको ऑफिस में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 06

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें और किसी से भी ऐसी बात न बोले जिससे उसका दिल दुखे। आज अचानक आपके घर पर किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल – पहल बनी रहेगी। अगर आप घर शिफ्टिंग का मन बना रहें तो आज आप कर सकते हैं। आज आप किसी विषय पर अपने दोस्तों से खुलकर बात करें, जिससे आपको समस्या का समाधान मिल सके। आज आप किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा गुजरेगा।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 08

    धनु राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। आज स्वास्थ्य सेवाएं दे रहें व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा रहेगा । आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है। आईआईटी या किसी भी टेक्निकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा। आप किसी अच्छे संस्थान में दाखिला भी प्राप्त कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- इंडिगो
    • शुभ अंक- 03

    मकर राशि

    आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आज आपको काम पूरा करने के लिये थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, अंततः आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर अपना खुद का होटल या रेस्टोरेंट ओपन कर सकते हैं । यदि आप अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, तो आज इसकी प्लॉनिंग कर सकते हैं। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 09

    कुंभ राशि

    आज आपका दिन पहले से ज्यादा लाभ दिलवाने वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जायेगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आप नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिये लाभकारी होगा। आज वाहन का प्रयोग करते समय आपको जरूरी कागजात अपने साथ रखने चाहिए, आपको जरूरत पड़ सकती है। इस राशि के व्यक्ति कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, आपके लिये आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी बड़े प्लेटफॉर्म से गाने का ऑफर मिल सकता है।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 07

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप अपने विवेक का इस्तेमाल करके सब कुछ हासिल कर सकते हैं , आज आपके करीबी आपकी प्रशंसा करेंगे। आज आप बेवजह की बातों से दूर रहें और अपने समय का सही सदुपयोग करें। आज लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा, आप डिनर पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठेंगे, जिसका परिणाम आपके फेवर में होगा | आज आप दोस्तों के साथ कुछ काम की बात कर सकते हैं , जिसमें वे आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 04
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में पारित नही होने देने के विरोध में नगर पालिका में सर्वसम्मति से हुआ निंदा प्रस्ताव पारित

    Vinod GuptaApril 28, 2026

    विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में पारित नही होने देने के विरोध…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.