Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    July 15, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव-बच्चो कोलक्ष्य बनाकर पढ़ने हेतु किया गया प्रेरित-विद्यालय विकास हेतु हुई कई घोषणाएं..

    July 15, 2026

    लंबित मांगों को लेकर इन्होंने घेरा विधानसभा-आर-पार की लड़ाई का ऐलान

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»Aaj Ka Rashifal 15 August 2025: आज आजादी के दिन कैसी रहेगी आपकी किस्मत, देखें आज का राशिफल
    Blog

    Aaj Ka Rashifal 15 August 2025: आज आजादी के दिन कैसी रहेगी आपकी किस्मत, देखें आज का राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 15, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 15 August 2025: आज 15 अगस्त 2025 का दिन ग्रहों की अनुकूलता कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आएगी. मेष से मीन तक सभी के जीवन में अवसर, चुनौतियां और लाभ के योग बनेंगे. जहां कुछ जातकों को आर्थिक और सामाजिक सफलता मिलेगी, वहीं कुछ को पारिवारिक सुख और मनोकामना पूर्ति का सौभाग्य प्राप्त होगा.आइए जानें प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु और प्रसिद्ध ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज 15 अगस्त 2025 का राशिफल.

    मेष – शिक्षा, बुद्धि और प्रतिभा में वृद्धि होगी. धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे. परिवार में शुभ और मांगलिक कार्य होंगे. संचित धन का व्यय संभव है. जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद सुलझेंगे. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी.

    वृष – पढ़ाई-लिखाई और चिंतन-मनन में रुचि बढ़ेगी. लाभकारी प्रयास सफल होंगे. लोकप्रियता बढ़ेगी, धन लाभ होगा और मान-सम्मान प्राप्त होगा. शत्रु पर विजय मिलेगी.

    मिथुन – रोजगार से जुड़े कार्यों में व्यस्तता रहेगी. आर्थिक लक्ष्य पूरे होंगे. गुप्त विरोधियों के प्रयास असफल होंगे. माता-पिता और प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा.

    कर्क – अध्ययन, लेखन और वक्तृत्व कला में रुचि बढ़ेगी. व्यापार में सफलता मिलेगी. घर के लिए उपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और इच्छाएं पूरी होंगी.

    सिंह – आमदनी के बावजूद बचत में कमी होगी. रुकावटें दूर होकर सफलता की ओर बढ़ेंगे. पुराने कार्य पूरे होंगे. व्यापार में लाभ, परिवार संग घूमने-फिरने के अवसर और वाहन सुख मिलेगा.

    कन्या – उच्च अधिकारियों पर प्रभाव बढ़ेगा. नई उम्मीदें जागेंगी. सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा. धैर्य और साहस से सभी कार्य सफल होंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

    तुला – मेहनत से इच्छित सफलता मिलेगी. आर्थिक संतुलन बनाए रखेंगे, लेकिन पारिवारिक दायित्वों में खर्च अधिक होगा. संतान और भाई-बहन से सुख मिलेगा.

    वृश्चिक – बुद्धिमत्ता से हर जगह प्रशंसा मिलेगी. लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे. बिजनेस में शुभ परिवर्तन होगा. आर्थिक लाभ और जमीन-जायदाद के कार्य सफल होंगे.

    धनु – शुभ समाचार मिलेगा. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अवसर प्राप्त होंगे. बड़ी योजनाओं में सहयोग मिलेगा. विद्यार्थी परीक्षा-प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

    मकर – रहन-सहन और जीवनशैली में सुधार होगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. पारिवारिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. विरोधियों पर विजय मिलेगी. राजनीतिक-सामाजिक संपर्क से लाभ और बकाया रकम प्राप्त होगी.

    कुंभ – स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी. आमदनी बढ़ेगी. नए परिचय होंगे. बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी. घर में सुख-शांति रहेगी. इच्छाएं पूरी होंगी.

    मीन – कार्य के प्रति समर्पण रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी. धैर्य और गंभीरता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. उपयोगी वस्तुओं की खरीद पर खर्च बढ़ेगा.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    July 15, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव-बच्चो कोलक्ष्य बनाकर पढ़ने हेतु किया गया प्रेरित-विद्यालय विकास हेतु हुई कई घोषणाएं..

    July 15, 2026

    लंबित मांगों को लेकर इन्होंने घेरा विधानसभा-आर-पार की लड़ाई का ऐलान

    July 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    Vinod GuptaJuly 15, 2026242 Views

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार आरंग। आरंग थाना क्षेत्र में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.