Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने की प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण…

    April 30, 2026

    आज नरसिंग नाथ जयंती-नवागांव तथा आरंग में इतने बजे से होगा अभिषेक पूजन एवं हवन….

    April 30, 2026

    बड़ी खबर-खाद्य एवं औषधि प्रशासन की दबिश-संयुक्त टीम द्वारा आरंग में कास्मेटिक दुकानों की हुई सघन जाँच-नियमों के उल्लंघन पर दी गई कडी चेतावनी

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Aaj Ka Rashifal 13 September 2025: जानिए! क्या कहता है आपका आज का राशिफल?
    देश-विदेश

    Aaj Ka Rashifal 13 September 2025: जानिए! क्या कहता है आपका आज का राशिफल?

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsSeptember 13, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 13 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 5 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज सप्तमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा उसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 21 मिनट से मंगल तुला राशि में गोचर करेगा। चलिए जानते हैं आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशिफल विस्तार से यहां।

    आज का मेष राशिफल: प्रमोशन मिलने के हैं आसार

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप कारोबार में नया पन लाने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको बहुत लाभ होगा। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपकी आय इजाफा होगा। इस राशि के छात्र आज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिये बड़े शहर जा सकते हैं। आज आप जमीन जायदाद से जुड़े काम को पूरा कर लेंगे। आज आप दोस्तों के साथ शाम को अच्छे से इंजॉय करेंगे, आपको ख़ुशी मिलेगी।

    • मेष राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
    • मेष राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीला

    आज का वृषभ राशिफल: तरक्की के मार्ग खुलेंगे

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपको रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जो आपके तरक्की का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आज ऑफिस में आपको प्रमोशन मिलने की ख़ुशी में घर पर पार्टी होगी। आज आप अधिक सोचने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा , जिससे आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा। इस राशि के सिविल इंजिनियर आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे, जिसका काम जल्द ही कम्पलीट हो जायेगा।

    • वृषभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
    • वृषभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- इंडिगो

    आज का मिथुन राशिफल: करियर क्षेत्र के लिए दिन अच्छा है

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगें, सभी आपकी तारीफ करेंगे और दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र की बढ़ोत्तरी होगी। आज आपके काम की तारीफ होगी और आपको किसी बड़ी कम्पनी से ऑफर मिल सकता है। आज आप बच्चों के भविष्य से जुड़े कुछ अहम् फैसले लेंगे, जिससे उनका जीवन सहज और सुरक्षित हो सके। आज आपकी आय में इजाफ़ा होगा , जिससे परिवार में खुशियां आएंगी।

    • मिथुन राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
    • मिथुन राशि वालों का आज का शुभ रंग- भूरा

    आज का कर्क राशिफल: प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपको खुशियाँ देंगे। आज का दिन आपके लिए लाभदायक बना रहेगा। आज आप बिजनेस के मामलें में किसी एक्सपर्ट की राय लें सकते हैं, जिससे आपको फायदा मिलेगा। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। इस राशि के इलेक्ट्रीशियन के कारोबारियों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपको संतान पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा।

    • कर्क राशि वालों का आज शुभ अंक- 02
    • कर्क राशि वालों का आज का शुभ रंग- ग्रे

    आज का सिंह राशिफल: शिक्षकों का सहयोग पाएंगे

    आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप किसी कोर्स को करने के लिए किसी शिक्षक की सलाह ले सकते हैं, जिससे आपका कंफ्यूजन दूर होगा। आज आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा और आपको कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मज़बूती आयेगी, आज आप मनचाही वस्तु ले सकते हैं। आज आपको सरकारी कार्यों में किसी करीबी की मदद कर सकते है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन बेहतर रहेगा।

    • सिंह राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
    • सिंह राशि वालों का आज का शुभ रंग- नेवी-ब्लू

    आज का कन्या राशिफल: नए लोगों से मुलाकात संभव

    आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आप जरुरी कार्यों को पहले निपटाने की कोशिश करें। आज आपको दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज कार्य क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है और उनसे महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन का रिश्ता पहले से मजबूत बनेगा। आज आप जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं। आज आपको भाई – बहनों से प्यार मिलेगा , आप उनके साथ शॉपिंग करने मार्केट जा सकते हैं। 

    • कन्या राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
    • कन्या राशि वालों का आज का शुभ रंग- महरून

    आज का तुला राशिफल: परिवार का साथ मिलेगा

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज मल्टीनेशनल कम्पनी में कार्यरत व्यक्तियों की आय में इजाफा होगा और किसी बड़े पद की प्राप्ति होगी। आज पारिवारिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी, परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे लेकिन अपनी जरुरत का सामान रखना न भूलें। आज आपके निर्णय में परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा तथा स्वास्थ के नजरिये से दिन ऊर्जा से भरा रहेगा।

    • तुला राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
    • तुला राशि वालों का आज का शुभ रंग- लाल

    आज का वृश्चिक राशिफल: दोस्तों के साथ इंजॉय करेंगे

    आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप अपने कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे और आपके मनोबल में वृद्धि होगी। आज कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी तथा व्यापार की शिथिलता से आपको राहत मिलेगी। आज आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी और नए क्लाइंट से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज आप शाम का समय से दोस्तों के साथ अच्छे से इंजॉय करेंगे। 

    • वृश्चिक राशि वालों का आज शुभ अंक- 06
    • वृश्चिक राशि वालों का आज का शुभ रंग- सफेद

    आज का धनु राशिफल: आर्थिक रूप से सशक्त हो सकते हैं

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने का प्रयास करेंगे, जिसमें सहकर्मी आपका पूरा साथ देंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ बात कर सकते हैं। आज आपको घर के बडों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपके अधिकतर काम बनेंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा | आज नयी नयी चीजों की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा, आप खरीददारी करने का मन बनायेंगे।

    • धनु राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
    • धनु राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीच

    आज का मकर राशिफल: वैवाहिक जीवन में खुशियां पाएंगे

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक उर्जा से भरा रहेगा। आज आप अपने ऑफिस को दूसरी जगह शिफ्ट करने का मन बना सकते हैं, लेकिन उससे पहले आप जगह का परीक्षण कर लें। आज बेटी का किसी मनचाहे फील्ड में सिलेक्शन होने के योग बन रहे हैं। आज आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज आप किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें , आज आपको ध्यान से काम करने की आवश्यकता है।

    • मकर राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
    • मकर राशि वालों का आज का शुभ रंग- पिंक

    आज का कुंभ राशिफल: रोजगार में बेहतरीन अवसर पाएंगे

    आज का दिन आपके लिये शानदार रहने वाला है। आज आपको रोजगार में बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, जिनके माध्यम से आप तरक्की करेंगे। राजनीति में आज आपके कार्यभार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है, लेकिन आप इसे बखूबी निभायेंगे। आज बडों की बात ध्यान से सुनें और उस पर अम्ल करने का प्रयास करें। आज आपके व्यापार में पहले से बेहतर अनुकूलता रहेगी और कस्टमर के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगे। 

    • कुंभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
    • कुंभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- ओरेंज

    आज का मीन राशिफल: आय के नए मार्ग मिलेंगे

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज ऑफिस में कर्मचारी मन लगाकर काम करेंगे, लेकिन बॉस होने के नाते आपको सबके प्रति स्नेह पूर्वक व्यवहार करना चाहिए। आज आप समझदारी से बातों को समझेंगे और उसी अनुरूप अपने काम को आगे बढ़ाएंगे। आज आपके लिए आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे और कुछ जानकार व्यक्तियों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी। 

    • मीन राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
    • मीन राशि वालों का आज का शुभ रंग- गोल्डन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने की प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण…

    Vinod GuptaApril 30, 2026

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.