तेज रप्तार कार की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल-पुलिस मौके पर पहुची…
आरंग। नेता जी चौक के पास महासमुन्द की और जा रही एक तेज रप्तार कार ने एक बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। युवक को तत्काल अस्पताल पहुचाया गया। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया जबकि कार में बैठे 02 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि कार एक तरफ डिवाइडर से टकराया और दूसरी और बाइक सवार युवक को ठोकर मार दिया। बाइक सवार युवक के सर में गहरी चोट लगने से युवक को गंभीर हालत में उपचार हेतु अस्पताल पहुचाया गया। फ़िलहाल पुलिस मौके पर पहुच कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।कार चालक और घायल युवक की पहचान अभी नही हो पाई है।
विनोद गुप्ता-आरंग



