आज 08 अगस्त से यहाँ होगा पांच दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन
आरंग।श्रावण मास के पावन अवसर पर ग्राम पलौद कोटनी स्थित श्री शनि हनुमान शिव पंचायतन मंदिर में पांच दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 8 अगस्त से 12 अगस्त तक किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा, भक्ति और सनातन संस्कृति का संदेश सुनने का अवसर मिलेगा।कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शिव इच्छा तक होगा। कथा वाचन दीदी कमल कृष्ण प्रिया जी द्वारा किया जाएगा। आयोजन स्थल कलिंगा यूनिवर्सिटी, नया रायपुर के समीप स्थित श्री शनि हनुमान शिव पंचायतन मंदिर, ग्राम पलौद कोटनी है।आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर भगवान शिव की कथा का श्रवण करने और आध्यात्मिक लाभ अर्जित करने की अपील की है। श्रावण मास में आयोजित इस शिव कथा से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण निर्मित होने की उम्मीद है।
विनोद गुप्ता-आरंग



