Blog

विश्व तंबाकू निषेध दिवस-आरंग विकासखंड में चलाया गया जन जागरूकता अभियान-तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में दी गई जानकारी

विश्व तंबाकू निषेध दिवस-आरंग विकासखंड में चलाया गया जन जागरूकता अभियान-तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में दी गई जानकारी

आरंग।आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग एवं विकासखंड के सभी स्वास्थ्य केन्द्रो में जनजागरूकता अभियान चलाया गया।खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजयलक्ष्मी अनंत ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया की तंबाकू सेवन से कैंसर व हार्ट स्ट्रोक जैसे बीमारी होने की सम्भावना बढ़ जाती है युवाओ मे धूम्रपान का उपयोग बढ़ गया है इसे समाज मे जनजागरूकता कर होने वाले दुष्प्रभाव के विषय में प्रचार प्रसार कर रोका जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग लगातार इस दिशा मे एनसीडी कार्यक्रम चलाकर प्रचार प्रसार कर रही है। साथ ही समस्त अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा तंबाकू एवं तंबाकू से बने हुए उत्पादों का जीवन में कभी भी उपयोग न करने हेतु शपथ दिलाया गया तथा उपस्थित मरीजों को भी तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर डॉ विजय ढेमरा, डॉ बाघ, डॉ श्रीवास्तव, डॉ टोप्पो, डॉ राहुल चोपड़ा, डॉ अबरार, बीपीएम दीपक मिरे, नेत्र सहायक अधिकारी सालिक नौरंगे, महेश चंद्राकर, चंद्रशेखर राव, अरविंद चंद्राकर, टकेश सेन, दीपक जगदल्ले, मीना करियारे, एवं बड़ी संख्या मे अधिकारी कर्मचारी व मरीज उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button