Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शालेय विकासखंड स्तरीय हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    July 21, 2026

    ​नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के नए कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ-अवकाश के दिनों में नागरिको से गोठ बात का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र…

    July 21, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वच्छता अभियान-गौ धाम में स्वच्छता ,एवं सेवा का किया कार्य-वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»आप की खबर»शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित एवं पुस्तक दान उत्सव का हुआ आयोजन
    आप की खबर

    शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित एवं पुस्तक दान उत्सव का हुआ आयोजन

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuApril 30, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित एवं पुस्तक दान उत्सव का हुआ आयोजन

    शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ एवं इस वर्ष उत्तीर्ण हो चुके छात्रों ने आने वाले विद्यार्थियों को अपनी पुस्तकें दान की, जिससे बच्चे अपने घर में पढ़ सकें।


    शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी सत्र 2024-25 के लिए विद्यार्थियों ने पुस्तक दान किया। विद्यालय में उत्सव का आयोजन किया। उत्सव में पाठ्य पुस्तक के अलावा मुस्कान पुस्तकालय के विभिन्न पुस्तकों का वाचन बच्चों के द्वारा इच्छा अनुसार किया गया ।शिक्षक जितेंद्र कुमार साहू ने पुस्तक के महत्व को बताते हुए कहा कि दुनिया में जितने भी सफल और महान लोग हैं सभी के अंदर एक आदत सामान्य है और वो है पढ़ने की आदत।

    कहते हैं कि किताबें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। आप चाहें किताब पढ़ें। समाचार पत्र पढ़ें, मैगजीन पढ़ें, ब्लाग पढ़ें, अपनी कक्षा के पुस्तक पढ़े, रोजाना पढ़ना न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से फायदेमंद है बल्कि यह आपकी जानकारी बढ़ाता है। सोचने और जीने के नजरिये में भी बदलाव लाता है। बच्चों के शिक्षा को बाधा रहित बनाने के लिए पुस्तक दान उत्सव का आयोजन किया गया।


    शासकीय प्राथमिक शाला तुमगांव में उत्तीर्ण हुए पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवी के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षा सत्र 2023-24के पुस्तकों को जमा किया एवं उन पुस्तकों को इस सत्र में उत्तीर्ण होने वाले सभी बच्चों को को वितरण किया, ताकि ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चे पुस्तकों से जुड़े रहे।अपने कक्षा अनुरूप पुस्तक का पूरा उपयोग कर सके और सिखने- सीखाने का क्रम निरंतर चलते रहे। बच्चों के पालकों को भी इन पुस्तकों के उपयोग के बारे में बताया गया। वार्षिक परीक्षा परिणाम भी अच्छा रहा 75 विद्यार्थियों में ए प्लस ग्रेड 05, ए ग्रेड 11, बी प्लस ग्रेड 16 बी ग्रेड 12, सी प्लस ग्रेड 10 , सी ग्रेड 21 प्राप्त किए।
    पुस्तक उत्सव कार्यक्रम में संस्था
    प्रमुख संगीता रात्रे, शिक्षक जितेंद्र कुमार साहू, बलराम नेताम, पालको मे ललित यादव, विमला बांधे, कुसमा कुर्रे, ममता विश्वकर्मा, गूंजा खुटे,रेवती पटेल, लोकेश्वरी धीवर, भागवती यादव, चमारीन यादव सभी उपस्थित रहे। शिक्षक जितेंद्र कुमार साहू द्वारा जानकारी प्रेषित किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शालेय विकासखंड स्तरीय हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    Vinod GuptaJuly 21, 202620 Views

    शालेय विकासखंड स्तरीय हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन आरंग। प्रतिवर्ष स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.