Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पंडवानी की अमर आवाज़ हुई खामोश, पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन

    July 5, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल 05 जुलाई को यहाँ मनाएगा हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव-आप भी हो सकते है शामिल..

    July 4, 2026

    छात्रों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने हुआ कक्षा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन-इस कक्षा ने मारी बाजी…

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं की:धूमधाम से मनाया गया ईद का पर्व,
    छत्तीसगढ़

    देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं की:धूमधाम से मनाया गया ईद का पर्व,

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuApril 13, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं की:धूमधाम से मनाया गया ईद का पर्व,

    नगर के मस्जिद में अदा की गई नमाज

    नवापारा राजिम। ईद का त्योहार नगर सहित समूचे अंचल में बड़ ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । नगर के तीन स्थानों तर्री,जामामस्जिद व कब्रिस्तान में नमाज पढ़ने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी लोग एक दूसरे को मुबारकबाद दिए और गले मिले। नगर में धूम-धाम से ईद-उल-फितर का त्योहार बुधवार शाम को शव्वाल का चांद भी दिखने के बाद रमजान के 30 रोजों के बाद ईद का त्योहार सबके चेहरों पर खुशियां नजर आई। सुबह से हो रही बारिश की वजह से इस बार ईद की नमाज़ मस्जिद में पढ़ी गई ।नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त थी।इस्लाम धर्म के अनुसार सभी मुस्लिम भाइयों ने ज़कात और फितरा ( जो कि गरीबों अनाथ बच्चों और बेवा मिस्किनों का हक़ होता है ) को भरपूर और पुरी तरह से बाटकर 30 रोजों और तराविह के बाद आज ईद की नमाज अदा करते ही गरीब अमीर छोटे बड़े सभी आपस में गले मिलकर एक दूसरे को मुबारक बाद देते रहे।मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा करने के बाद ईद की मुबारकबाद दी।सभी बड़े छोटे एक दूसरे को मुबारकबाद पेश कर रहे थे और गले मिल रहे थे।मस्जिद परिसर के बाहर मेला का नजारा दिख रहा था। जहां बच्चे आइसक्रीम, गुब्बारा आदि खरीदारी करने में मशगूल दिखे।ईद पर्व को लेकर शहर की मस्जिद, ईदगाह, को आकर्षक ढंग से सजाया गया । लोगों में सुबह से उत्साह नजर आया।बाजारों में भी काफी चहल पहल दिखी है, तो घरों में सेवइयां व खीर व अन्य पकवान बनाए गए। जरूरतमंदों को कपड़े व खाने का सामान भेंट किया गया।
    इस अवसर पर समाजके अध्यक्ष अल्तमस भाई ने ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि यह शुभ अवसर देश में एकजुटता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता रहे। सभी भाइयों-बहनों को ईद मुबारक। रमज़ान के पवित्र महीने के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार समाज में भाईचारे तथा सद्भावना को मजबूत करने का पावन अवसर है। आइए इस पवित्र अवसर पर हम सब स्वयं को मानवता की सेवा तथा जरूरतमंदों के जीवन को संवारने का संकल्प लें।
    इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने मस्जिद के आसपास भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए । ताकि कोई अनहोनी या अप्रिय घटनाएं न हो, मस्जिद और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पंडवानी की अमर आवाज़ हुई खामोश, पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन

    Rekhraaz SahuJuly 5, 2026119 Views

    पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन : पंडवानी की अमर आवाज़ हुई खामोश, लोककला जगत…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.