Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग

    June 2, 2026

    सुशासन तिहार विवाद-अब कांग्रेस ने भी सौंपा ज्ञापन-की निष्पक्ष जांच की मांग….

    June 2, 2026

    सुशासन तिहार शिविर में कथित अभद्रता का मामला गरमाया-भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर की एफआईआर की मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»रामलला दर्शन योजना-‘बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का पुण्य दे रही है सरकार, रामलला का दर्शन सौभाग्य की बात‘‘
    Blog

    रामलला दर्शन योजना-‘बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का पुण्य दे रही है सरकार, रामलला का दर्शन सौभाग्य की बात‘‘

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 5, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रामलला दर्शन योजना-‘बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का पुण्य दे रही है सरकार, रामलला का दर्शन सौभाग्य की बात‘‘

    रायपुर, 05 मार्च 2024/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से रामलला दर्शन योजना के स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के लगभग 850 राम भक्त अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु दर्शन करने के लिए बहुत उत्साहित नजर आए गरियाबंद जिले के देवभोग निवासी 60 वर्षीय लालधर यादव, तुलसी राम यादव, सुनाधर यादव, मकरन नायक और 60 वर्षीय चाम्पर नेताम ने बताया कि प्रभु श्री राम के अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पहली बार दर्शन करने जा रहे हैं। मन में एक अलग खुशी महसूस हो रही है।गरियाबंद जिले के 60 वर्षीय श्रीमती फूलकुंवर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सार्थक पहल से प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। प्रशासन ने गरियाबंद जिले से रायपुर स्टेशन तक लाने के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई थी। हमारे गांव से और भी साथी लोग भी बड़ी संख्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने एक साथ ट्रेन में जा रहे हैं।गरियाबंद जिले के गांव हरदीभाठा के 70 वर्षीय श्रीमती सोनबाई और श्रीमती उषा बाई पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था, साफ सुथरा ट्रेन, नाश्ता भोजन की भी उत्तम व्यस्था की गई है।

    रायपुर जिले के आरंग निवासी 60 वर्षीय नन्दलाल, सकरी गांव के 62 वर्षीय छन्नूलाल साहू, 60 वर्षीय मस्तराम ने बताया कि प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए मन बहुत उत्सुक है। छत्तीसगढ़ शासन ने श्री रामलला दर्शन योजना की शुरूआत की है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बहुत ही लाभदायक है। उम्र के इस पड़ाव में तीर्थ यात्रा करने का मन सभी का रहता है। किंतु आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण यात्रा नहीं कर पाते है। ऐसे परिवारों के बुजुर्गों को इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए सकरी गांव की 62 वर्षीय श्रीमती जानकी बाई और अकोली गांव की 60 वर्षीय श्रीमती सोनबती साहू ने बताया कि उन्हें प्रभु श्री राम का बुलावा आया है। दर्शन करने मन उत्सुक है।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग

    June 2, 2026

    सुशासन तिहार विवाद-अब कांग्रेस ने भी सौंपा ज्ञापन-की निष्पक्ष जांच की मांग….

    June 2, 2026

    सुशासन तिहार शिविर में कथित अभद्रता का मामला गरमाया-भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर की एफआईआर की मांग

    June 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग

    Vinod GuptaJune 2, 2026

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग आरंग। छत्तीसगढ़…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.