Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गणेशोत्सव-कल यहां होगा महाआरती एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन

    September 19, 2026

    बड़ी कार्यवाही-अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार सहायक शिक्षक निलंबित-जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 19, 2026

    बनचरोदा में शिक्षक हत्याकांड-उधारी के 30 लाख और 3 महीने के ब्याज का खूनी हिसाब-आरंग पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी-पढ़िए पूरी कहानी…

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»इंडि अलायंस तुष्टिकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार का पर्याय-डॉ. नवीन मारकंडे
    Blog

    इंडि अलायंस तुष्टिकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार का पर्याय-डॉ. नवीन मारकंडे

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsFebruary 19, 20242 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इंडि अलायंस तुष्टिकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार का पर्याय-डॉ. नवीन मारकंडे

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने नई दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन मारकंडे ने मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में राहुल गांधी और इंडि अलायंस की नीतियों की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि राहुल गांधी और इंडि अलायंस के घटक दल आज तुष्टिकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार के पर्यायवाची बन चुके हैं तथा उनके व उनके दलों की प्रासंगिकता समकालीन भारतीय राजनीति में लगभग समाप्ति की ओर है।

    भाजपा की सरकार पिछले दस वर्षों में समाज के हर वर्ग का विकास करने का प्रयास किया गया है. इसलिए लोगों ने मन बना लिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता में रहेंगे और इसमें कोई संदेह नहीं है. उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद, नक्सलवाद खत्म होने के कगार पर, मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश इनसे मुक्त हो जाएगा.

    “75 वर्ष में इस देश ने 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखें हैं. देश में हर सरकार ने अपने समय पर समयानुकूल विकास करने का प्रयास किया है. लेकिन आज मैं बिना किसी कन्फ्यूजन के कह सकता हूं कि समग्र विकास, हर क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति का विकास करने का काम केवल नरेन्द्र मोदी जी के 10 वर्षों में हुआ है. भाजपा में बूथ का काम करने वाला एक व्यक्ति देश का राष्ट्रपति भी बन सकता है और प्रधानमंत्री भी बन सकता है. ये सहूलियत केवल भाजपा में ही उपलब्ध है, क्योंकि हमने हमारी पार्टी के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुना है.”

    “तुष्टीकरण के लिए जानी जाने वाली परिवारवादी पार्टियों का नेतृत्व कांग्रेस कर रही है. हमारी प्राथमिकता देश रहा है. हम देश के विकास के बारे में सोचते हैं, जबकि विपक्षी गुट ‘इंडिया’ के नेता अपने बच्चों को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बनाने के बारे में सोचते हैं. दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज का एक वोट बैंक की तरह कांग्रेस और इंडी अलायंस ने बहुत उपयोग किया. लेकिन उन्हें पहली बार सम्मान और हिस्सेदारी देने का काम भाजपा की मोदी सरकार ने किया.”

    ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का पोषक है और भाजपा एवं NDA गठबंधन राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है. जब कांग्रेस इतना भ्रष्टाचार करती है तो साथी भला क्यों पीछे रहेंगे. आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाला, मोहल्ला क्लीनिक और न जाने कितने घोटाले किए, इन्होंने ने लोगों के मेडिकल टेस्ट करने में भी घोटाला किया. इसी वजह से आज इनका सारा नेतृत्व कोर्ट और एजेंसियों से दूर भाग रहा है.।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    गणेशोत्सव-कल यहां होगा महाआरती एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन

    September 19, 2026

    बड़ी कार्यवाही-अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार सहायक शिक्षक निलंबित-जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 19, 2026

    बनचरोदा में शिक्षक हत्याकांड-उधारी के 30 लाख और 3 महीने के ब्याज का खूनी हिसाब-आरंग पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी-पढ़िए पूरी कहानी…

    September 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गणेशोत्सव-कल यहां होगा महाआरती एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 19, 202615 Views

    गणेशोत्सव-कल यहां होगा महाआरती एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन आरंग। गणेशोत्सव के पावन अवसर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.