ग्राम पंचायत गुल्लू को मिली 21 लाख के विकास कार्यों की सौगात-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया भूमिपूजन
आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुल्लू में विकास कार्यों को नई गति देते हुए क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने 21 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि छोटे स्तर से शुरू किए गए विकास कार्य भी दृढ़ इच्छाशक्ति और समय के साथ बड़ा तथा आकर्षक स्वरूप ले सकते हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर देते हुए आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में क्षेत्र में और भी अधिक विकास कार्य किए जाएंगे, जिसका सीधा लाभ स्थानीय नागरिकों को मिलेगा।इस अवसर पर आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, आरंग भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, गुल्लू सरपंच श्रीमती टेकेश भुनेश्वर साहू, ओबीसी मोर्चा महामंत्री अशोक यादव, उपसरपंच योगेश्वर साहू, मंडी अध्यक्ष रेवा राम साहू, ललिता बंजारे, पंचायत सचिव भगवान दास खूंटे, तुलसी राम साहू, नेमीचंद पटेल, शीतल बंजारे, मोहित पटेल, परमेश्वर धीवर, पंच धनेश्वरी धीवर, कविता ध्रुव, मनटोरिया धीवर, डोमार सिंह लोधी, उगेश धीवर सहित भाजपा मंडल आरंग के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग





