Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पीजी कॉलेज आरंग में संविधान की महत्ता पर हुआ सेमिनार-राजनीति विज्ञान परिषद का हुआ गठन

    November 28, 2026

    गैस सिलेंडर लीकेज की शिकायतों पर ‘सत्कार गैस एजेंसी’ ने दी सफाई-कहा- जांच के बाद ही होती है आपूर्ति

    November 28, 2026

    बेखौफ खनन माफिया-कुम्हारी रेत घाट पर अवैध कब्जा…?-प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पीजी कॉलेज आरंग में संविधान की महत्ता पर हुआ सेमिनार-राजनीति विज्ञान परिषद का हुआ गठन
    Blog

    पीजी कॉलेज आरंग में संविधान की महत्ता पर हुआ सेमिनार-राजनीति विज्ञान परिषद का हुआ गठन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 28, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पीजी कॉलेज आरंग में संविधान की महत्ता पर हुआ सेमिनार-राजनीति विज्ञान परिषद का हुआ गठन

    आरंग। बद्री प्रसाद लोधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आरंग के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा 28 नवंबर को “वर्तमान में संविधान की महत्ता (जन-जन चेतना में संविधान)” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार, शपथ ग्रहण समारोह एवं राजनीति विज्ञान विभाग परिषद गठन कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता विकसित करना, संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों की समझ बढ़ाना तथा विभागीय परिषद के माध्यम से नेतृत्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में भक्त माता कर्मा शासकीय महाविद्यालय, समोदा की सहायक प्राध्यापक (राजनीति विज्ञान) धनेश्वरी कोशले तथा कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आरंग के व्याख्याता हरमन बघेल उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों ने भारतीय संविधान की महत्ता, मौलिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संविधान की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान की मूल भावना को समझने और एक जागरूक व जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अभया रा. जोगलेकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना आवश्यक है।इस अवसर पर विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कौशल, लोकतांत्रिक सहभागिता और विभागीय गतिविधियों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से राजनीति विज्ञान विभाग परिषद का गठन किया गया एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम के संयोजक राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार लाल रहे, जबकि सफल मंच संचालन महेन्द्र कुमार साहू ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं अधिकारीगण डॉ. एल.पी. शर्मा (हिंदी विभाग), डॉ. अंशुमाला (अर्थशास्त्र विभाग), धर्मेंद्र धृतलहरे (राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी), रीना ध्रुव (क्रीड़ा अधिकारी), सचिन सर, डॉ. श्रिया शर्मा एवं सुरभि शर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    ,विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गैस सिलेंडर लीकेज की शिकायतों पर ‘सत्कार गैस एजेंसी’ ने दी सफाई-कहा- जांच के बाद ही होती है आपूर्ति

    November 28, 2026

    बेखौफ खनन माफिया-कुम्हारी रेत घाट पर अवैध कब्जा…?-प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

    November 28, 2026

    ग्रामीण प्रतिभा को मिला मंत्री का संबल-नेशनल कबड्डी के लिए चयनित साक्षी साहू की तैयारी का खर्च उठाएंगे गुरु खुशवंत साहेब

    November 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पीजी कॉलेज आरंग में संविधान की महत्ता पर हुआ सेमिनार-राजनीति विज्ञान परिषद का हुआ गठन

    Vinod GuptaNovember 28, 20261 Views

    पीजी कॉलेज आरंग में संविधान की महत्ता पर हुआ सेमिनार-राजनीति विज्ञान परिषद का हुआ गठन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • पीजी कॉलेज आरंग में संविधान की महत्ता पर हुआ सेमिनार-राजनीति विज्ञान परिषद का हुआ गठन
    • गैस सिलेंडर लीकेज की शिकायतों पर ‘सत्कार गैस एजेंसी’ ने दी सफाई-कहा- जांच के बाद ही होती है आपूर्ति
    • बेखौफ खनन माफिया-कुम्हारी रेत घाट पर अवैध कब्जा…?-प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
    • ग्रामीण प्रतिभा को मिला मंत्री का संबल-नेशनल कबड्डी के लिए चयनित साक्षी साहू की तैयारी का खर्च उठाएंगे गुरु खुशवंत साहेब
    • आरंग विधानसभा में आज भव्य ‘दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन’ का आयोजन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.