Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था बदलने की तैयारी पर भड़का आक्रोश-पार्षदों व उपभोक्ताओं ने भी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    November 27, 2026

    बीच सड़क पर चाकू लहराकर दहशत फैला रहा था युवक-आरंग पुलिस ने भेजा जेल

    November 27, 2026

    एकता सतनामी महिला समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भारतीय संविधान दिवस-संविधान की प्रस्तावना का किया सामूहिक वाचन

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था बदलने की तैयारी पर भड़का आक्रोश-पार्षदों व उपभोक्ताओं ने भी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    Blog

    आरंग में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था बदलने की तैयारी पर भड़का आक्रोश-पार्षदों व उपभोक्ताओं ने भी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 27, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था बदलने की तैयारी पर भड़का आक्रोश-पार्षदों व उपभोक्ताओं ने भी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    आरंग। नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था में किए जा रहे संभावित बदलाव को लेकर उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों में भारी असंतोष व्याप्त है। शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को नगर पालिका परिषद के पार्षदों एवं प्रभावित उपभोक्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आरंग को ज्ञापन सौंपकर ‘गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी’ को पुनः गैस वितरण का कार्य सौंपे जाने के निर्णय पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया गया है कि पूर्व में आरंग नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी द्वारा गैस सिलेंडर वितरण के दौरान उपभोक्ताओं को अनेक प्रकार की परेशानियों और अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ता था। एजेंसी की मनमानी और अनियमित कार्यप्रणाली के चलते ही पूर्व में उसका वितरण कार्य बंद कराया गया था। इसके पश्चात उपभोक्ताओं की सुविधा और सुचारु आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए ‘सत्कार इंडेन गैस एजेंसी’ को वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसके द्वारा वर्तमान में नियमित और संतोषजनक रूप से गैस सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है।
    जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों का कहना है कि वर्तमान में जानकारी मिली है कि आगामी 01 दिसंबर 2026 से पुनः गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी को आरंग क्षेत्र में सिलेंडर वितरण का कार्य सौंपा जा रहा है। इस निर्णय से क्षेत्र के उपभोक्ताओं में गहरा रोष है, क्योंकि पूर्व में विवादों और अव्यवस्थाओं से जुड़ी रही एजेंसी को पुनः कार्य सौंपने से आम नागरिकों को फिर से उन्हीं समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।पार्षदों और उपभोक्ताओं ने एसडीएम से मांग की है कि 01 दिसंबर 2026 से गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी को वितरण कार्य सौंपे जाने के निर्णय पर तत्काल रोक लगाई जाए और सत्कार इंडेन गैस एजेंसी की वर्तमान सुचारु व्यवस्था को यथावत जारी रखा जाए। साथ ही, गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी के विरुद्ध पूर्व में प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराकर जनहित और उपभोक्ताओं की राय के आधार पर ही कोई निर्णय लिया जाए, तथा जांच पूरी होने तक वर्तमान व्यवस्था में कोई बदलाव न किया जाए। इस ज्ञापन को सौंपने वालों में नगर पालिका परिषद आरंग के पार्षद नरेन्द्र कुमार लोधी (वार्ड क्र. 03), संतोष लोधी (वार्ड क्र. 10), विरेन्द्र कड़रा (वार्ड क्र. 11), कुलेश्वर साहू (वार्ड क्र. 09), उमाकांत यादव (वार्ड क्र. 02) तथा पार्षद प्रतिनिधि विक्रम परमार (वार्ड क्र. 13) सहित अनेक प्रभावित उपभोक्ता शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर एवं जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी रायपुर को भी प्रेषित की गई है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बीच सड़क पर चाकू लहराकर दहशत फैला रहा था युवक-आरंग पुलिस ने भेजा जेल

    November 27, 2026

    एकता सतनामी महिला समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भारतीय संविधान दिवस-संविधान की प्रस्तावना का किया सामूहिक वाचन

    November 27, 2026

    खरोरा से गिरौदपुरी धाम तक निकलेगी भव्य ‘सर्व समाज सद्भावना पदयात्रा’-सात ध्वजों के साथ उमड़ेगा जनसैलाब

    November 26, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था बदलने की तैयारी पर भड़का आक्रोश-पार्षदों व उपभोक्ताओं ने भी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    Vinod GuptaNovember 27, 20261 Views

    आरंग में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था बदलने की तैयारी पर भड़का आक्रोश-पार्षदों व उपभोक्ताओं ने…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आरंग में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था बदलने की तैयारी पर भड़का आक्रोश-पार्षदों व उपभोक्ताओं ने भी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    • बीच सड़क पर चाकू लहराकर दहशत फैला रहा था युवक-आरंग पुलिस ने भेजा जेल
    • एकता सतनामी महिला समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भारतीय संविधान दिवस-संविधान की प्रस्तावना का किया सामूहिक वाचन
    • खरोरा से गिरौदपुरी धाम तक निकलेगी भव्य ‘सर्व समाज सद्भावना पदयात्रा’-सात ध्वजों के साथ उमड़ेगा जनसैलाब
    • एजेंसी बदलने से आरंग में फिर गहरा सकता है रसोई गैस संकट-नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने इंडियन ऑयल को लिखा पत्र
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.