छत्तीसगढ़ फर्स्ट गोल्ड कप पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में आरंग का दबदबा-खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक
आरंग। कबीरधाम में आयोजित छत्तीसगढ़ फर्स्ट गोल्ड कप पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में A.S.K. आरंग के खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक जीतकर क्षेत्र और टीम का मान बढ़ाया है। टेंडिंग (फाइट) स्पर्धा में शानदार कौशल दिखाते हुए आरंग ब्लॉक के इन खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए।
कोच अब्दुल रहीम खान के कुशल मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत के बदौलत मिली इस सफलता में प्रतीक्षा ठाकुर, परिधि राजपूत, अंकिता लोधी और अयांश पायल शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, दीत्या अग्रवाल और अदिति सिंह ने रजत पदक हासिल किया, जबकि भव्या अग्रवाल ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।खिलाड़ियों की इस शानदार जीत से आरंग के खेल प्रेमियों और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ पेंचक सिलाट के अध्यक्ष मनीष बाग, महासचिव गुरु शेख समीर और रायपुर कॉर्पोरेशन टीम के सचिव सूर्यकांत वर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई दी। इसके साथ ही सरस्वती ज्ञान दीप स्कूल के निदेशक अनूपनाथ योगी, प्राचार्या देव कुमारी, सीनियर कोच सुनील भारती, कोच अब्दुल रहीम खान, गर्ल्स कोच कोपल योगी और चंचल सिंह ठाकुर ने सभी पदक विजेताओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विनोद गुप्ता-आरंग





