Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल-स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश..

    November 10, 2026

    बागेश्वर गौ सेवा धाम में अन्नकूट महोत्सव की रही धूम-भगवान को अर्पित किया गया छप्पन भोग महाप्रसाद

    November 10, 2026

    गौठान में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा-65 गौ-माता को खिलाई खिचड़ी

    November 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बागेश्वर गौ सेवा धाम में अन्नकूट महोत्सव की रही धूम-भगवान को अर्पित किया गया छप्पन भोग महाप्रसाद
    Blog

    बागेश्वर गौ सेवा धाम में अन्नकूट महोत्सव की रही धूम-भगवान को अर्पित किया गया छप्पन भोग महाप्रसाद

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 10, 202616 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बागेश्वर गौ सेवा धाम में अन्नकूट महोत्सव की रही धूम-भगवान को अर्पित किया गया छप्पन भोग महाप्रसाद

    आरंग। स्थानीय बागेश्वर गौ सेवा धाम में दीपावली महापर्व के पावन अवसर पर गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा गौ धाम परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।आचार्य संदीप शर्मा एवं उप आचार्य अजीत शर्मा के सान्निध्य में पूजा-अर्चना का विधिवत आयोजन हुआ। इस दौरान आचार्यों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं तथा गोवर्धन पर्वत धारण करने के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए गोवर्धन पूजा के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद कामधेनु स्वरूप गौ माता की पूजा-अर्चना, आरती और परिक्रमा की गई।अन्नकूट महोत्सव के अंतर्गत भगवान गोवर्धन एवं गौ माता को खिचड़ी, दूध, दही, शहद, फल, पारंपरिक मिठाइयों सहित विभिन्न प्रकार के पकवानों से सुसज्जित छप्पन भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती में शामिल होकर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की मंगल कामना की। पूजा-अर्चना एवं महाआरती के पश्चात भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकर बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव मिर्धा, आशुतोष द्वारकानी, अखिल द्वारकानी, राम द्वारकानी, हरीश दीवान, श्वेता दीवान, संतोष सोनी, राहुल जोशी, उमेदलाल जैन, उपेंद्र जिग्नेश जैन सह परिवार, अनुराग तिवारी, सालिक साहू, राजेश साहू, सावन शुक्ला, अर्जुन भाई पटेल, अर्पित चौधरी, प्रदीप चंद्राकर (लखौली), गजेन्द्र साहू टीम, राकेश गुप्ता, सतीश चंद्र अग्रवाल, रामू मिर्धा, तेजराम जलक्षेत्री, अभिषेक तिवारी, सुदीप शर्मा, अक्षत शर्मा, आदित्य शर्मा, संस्कृति दीवान, हरमीत अरोरा, बल्लू लोधी, दूजे लोधी, प्रहलाद लोधी एवं यशोदा लोधी सहित गौ सेवा धाम परिवार के सदस्य और नगर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल-स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश..

    November 10, 2026

    गौठान में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा-65 गौ-माता को खिलाई खिचड़ी

    November 10, 2026

    गोवर्धन पूजा पर घर-घर हुई गोवंश की पूजा-किसानों ने गाय-बछड़ों का तिलक लगाकर किया पूजन, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना-खिलाई खिचड़ी

    November 10, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल-स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश..

    Vinod GuptaNovember 10, 20261 Views

    आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल-स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल-स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश..
    • बागेश्वर गौ सेवा धाम में अन्नकूट महोत्सव की रही धूम-भगवान को अर्पित किया गया छप्पन भोग महाप्रसाद
    • गौठान में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा-65 गौ-माता को खिलाई खिचड़ी
    • गोवर्धन पूजा पर घर-घर हुई गोवंश की पूजा-किसानों ने गाय-बछड़ों का तिलक लगाकर किया पूजन, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना-खिलाई खिचड़ी
    • सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू-अभ्यर्थी 2 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.