Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल-स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश..

    November 10, 2026

    बागेश्वर गौ सेवा धाम में अन्नकूट महोत्सव की रही धूम-भगवान को अर्पित किया गया छप्पन भोग महाप्रसाद

    November 10, 2026

    गौठान में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा-65 गौ-माता को खिलाई खिचड़ी

    November 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»गोवर्धन पूजा पर घर-घर हुई गोवंश की पूजा-किसानों ने गाय-बछड़ों का तिलक लगाकर किया पूजन, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना-खिलाई खिचड़ी
    Blog

    गोवर्धन पूजा पर घर-घर हुई गोवंश की पूजा-किसानों ने गाय-बछड़ों का तिलक लगाकर किया पूजन, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना-खिलाई खिचड़ी

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 10, 20269 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गोवर्धन पूजा पर घर-घर हुई गोवंश की पूजा-किसानों ने गाय-बछड़ों का तिलक लगाकर किया पूजन, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना-खिलाई खिचड़ी

    आरंग।आरंग शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में मंगलवार को गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किसानों ने अपने घरों में गोवंश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्हें खिचड़ी खिलाई और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा अच्छी फसल की कामना की।दीपावली के तीसरे दिन मनाए गए इस पर्व पर सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सव का माहौल रहा। किसानों ने अपने घरों में गायों, बछड़ों और अन्य पालतू पशुओं को स्नान कराकर उनके माथे पर तिलक लगाया। फूल-मालाओं से सजाकर आरती उतारी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा की। इसके बाद गोवंश को खिचड़ी सहित विभिन्न पकवान खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। खेती-किसानी से जुड़े परिवारों के लिए गोवंश केवल पशुधन नहीं, बल्कि कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। खेतों में कृषि कार्य से लेकर दूध और जैविक खाद की उपलब्धता तक गोवंश का योगदान महत्वपूर्ण माना जाता है। यही वजह है कि किसान इस दिन पशुधन के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए पूरे सम्मान और श्रद्धाभाव से उनकी पूजा करते हैं।गोवर्धन पूजा के माध्यम से प्रकृति, पशुधन और कृषि संस्कृति के संरक्षण का संदेश भी मिलता है।आधुनिकता के दौर में भी ग्रामीण अंचलों में सदियों पुरानी यह परंपरा आज भी उसी आस्था और उत्साह के साथ निभाई जा रही है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल-स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश..

    November 10, 2026

    बागेश्वर गौ सेवा धाम में अन्नकूट महोत्सव की रही धूम-भगवान को अर्पित किया गया छप्पन भोग महाप्रसाद

    November 10, 2026

    गौठान में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा-65 गौ-माता को खिलाई खिचड़ी

    November 10, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल-स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश..

    Vinod GuptaNovember 10, 202662 Views

    आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल-स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल-स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश..
    • बागेश्वर गौ सेवा धाम में अन्नकूट महोत्सव की रही धूम-भगवान को अर्पित किया गया छप्पन भोग महाप्रसाद
    • गौठान में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा-65 गौ-माता को खिलाई खिचड़ी
    • गोवर्धन पूजा पर घर-घर हुई गोवंश की पूजा-किसानों ने गाय-बछड़ों का तिलक लगाकर किया पूजन, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना-खिलाई खिचड़ी
    • सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू-अभ्यर्थी 2 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.