Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    रोमांचक मुकाबले में गांधी स्कूल को 9 रन से हराकर सृजन सोनकर स्कूल सेमीफाइनल में-ये बने ‘मैन ऑफ द मैच’

    November 1, 2026

    महासमुंद में राज्योत्सव की रहेगी सांस्कृतिक धूम, रंग सरोवर और म्यूजिकल बैंड की प्रस्तुति बनेगी खास आकर्षण,2 नवंबर को मिनी स्टेडियम में शाम 4 बजे से होगा भव्य आयोजन, स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

    November 1, 2026

    छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर फुटकर व्यापारी संघ ने मनाया राज्य स्थापना दिवस-किया गया प्रसाद का वितरण

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»ग्राम भिलाई में दिखा अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति का संगम-72 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में निकाला पथ संचलन
    Blog

    ग्राम भिलाई में दिखा अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति का संगम-72 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में निकाला पथ संचलन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 31, 2026180 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ग्राम भिलाई में दिखा अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति का संगम-72 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में निकाला पथ संचलन

    आरंग। विजयादशमी पर्व के पावन उपलक्ष्य में ग्राम भिलाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां कुल 72 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए पथ संचलन में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन के साथ विधि-विधान से संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कबीर आश्रम भिलाई के विजेंद्र साहेब ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज को संस्कार सिखाने की पाठशाला है। संघ के माध्यम से धर्म और जीवन मूल्यों का वास्तविक ज्ञान प्राप्त होता है। जिस मनुष्य के संस्कार श्रेष्ठ होंगे, उसका धर्म भी उतना ही सुदृढ़ होगा। उन्होंने आगे कहा कि संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है, ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि राष्ट्र के प्रति पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से समर्पित रहें। संघ की शाखाओं का मूल उद्देश्य समाज को सुसंस्कृत और संस्कारवान बनाना है।मुख्य वक्ता हेमंत साहू ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए संघ की ऐतिहासिक यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज से 101 वर्ष पूर्व परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी ने नागपुर के मोहिते बाड़ा में संघ का बीजारोपण किया था। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में निर्धारित 07 प्रमुख कार्यक्रमों की पूर्णता के बाद आज यह भव्य आयोजन हो रहा है।उन्होंने बताया कि ‘इदं राष्ट्राय इदं न मम’ (यह राष्ट्र के लिए है, मेरा नहीं) के भाव से आज संघ और उसके विभिन्न आनुषांगिक संगठन निरंतर सेवा में जुटे हैं। वर्तमान में विश्व के 80 देशों में संघ का कार्य विस्तारित हो चुका है और अकेले भारत में 1 लाख से अधिक दैनिक शाखाएं संचालित हैं।उन्होंने कहा कि संघ की शाखा वास्तव में व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का केंद्र है। उन्होंने पहदा मंडल के प्रत्येक गांव में शाखा विस्तार का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने संघ के ‘पंच परिवर्तन’ के संकल्पों—कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य बोध, पर्यावरण संरक्षण (वृक्षारोपण) और ‘स्व’ के जागरण पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    रोमांचक मुकाबले में गांधी स्कूल को 9 रन से हराकर सृजन सोनकर स्कूल सेमीफाइनल में-ये बने ‘मैन ऑफ द मैच’

    November 1, 2026

    महासमुंद में राज्योत्सव की रहेगी सांस्कृतिक धूम, रंग सरोवर और म्यूजिकल बैंड की प्रस्तुति बनेगी खास आकर्षण,2 नवंबर को मिनी स्टेडियम में शाम 4 बजे से होगा भव्य आयोजन, स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

    November 1, 2026

    छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर फुटकर व्यापारी संघ ने मनाया राज्य स्थापना दिवस-किया गया प्रसाद का वितरण

    November 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    रोमांचक मुकाबले में गांधी स्कूल को 9 रन से हराकर सृजन सोनकर स्कूल सेमीफाइनल में-ये बने ‘मैन ऑफ द मैच’

    Vinod GuptaNovember 1, 202631 Views

    रोमांचक मुकाबले में गांधी स्कूल को 9 रन से हराकर सृजन सोनकर स्कूल सेमीफाइनल में-ये…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • रोमांचक मुकाबले में गांधी स्कूल को 9 रन से हराकर सृजन सोनकर स्कूल सेमीफाइनल में-ये बने ‘मैन ऑफ द मैच’
    • महासमुंद में राज्योत्सव की रहेगी सांस्कृतिक धूम, रंग सरोवर और म्यूजिकल बैंड की प्रस्तुति बनेगी खास आकर्षण,2 नवंबर को मिनी स्टेडियम में शाम 4 बजे से होगा भव्य आयोजन, स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच
    • छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर फुटकर व्यापारी संघ ने मनाया राज्य स्थापना दिवस-किया गया प्रसाद का वितरण
    • राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता की धूम-सुआ, करमा और पंथी की धुनों पर झूमे दर्शक-मंच से मिली विकास कार्यों की सौगात
    • सतनामी समाज के 16 गवां परिक्षेत्र का नया गठन-सामाजिक एकता पर दिया जोर-संगठन को मजबूत बनाने का लिया गया निर्णय
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.