आरंग के हैंडबॉल खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर जलवा-प्रखर ने जीता स्वर्ण, चार को मिला रजत पदक-खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
आरंग।हैंडबॉल क्लब आरंग के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल कौशल दिखाते हुए 14 वर्ष बालक वर्ग में जांजगीर के लिए चयनित प्रखर कंडरा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 17 वर्ष बालक वर्ग में जगदलपुर के लिए चयनित कमलेश्वर जलछत्री व रमेश देवांगन ने रजत पदक जीता, तथा 19 वर्ष बालक वर्ग में कबीरधाम के लिए चयनित लोकनाथ साहू और निहाल धीवर ने भी उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन, पदक तालिका में जगह बनाने और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन के पीछे हैंडबॉल क्लब आरंग के कोच एवं व्यायाम शिक्षक खोमन निषाद का विशेष योगदान और कड़ा मार्गदर्शन रहा, जिसकी बदौलत यह सफलता संभव हो सकी।खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हैंडबॉल क्लब आरंग के वरुण साहू, मुनौवर भाई, उमाशंकर यदु, बंटी साहू, खोमन निषाद, आशीष चंद्राकर, वेदप्रकाश देवांगन, राजा देवांगन, योगेश सोनकर, लक्की साहू, हितेश सोनकर, सलमान, आशुतोष ठाकुर, देवेंद्र साहू, किशोर निषाद, गौरव ठाकुर, मिथलेश जलछत्री, योगी धीवर, मूलचंद लोधी, गणेश साहू, रितेश जलछत्री, बिट्टू एवं समस्त खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विनोद गुप्ता-आरंग



