Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सरस्वती शिशु मंदिर में स्वास्थ्य शिविर-260 भैया-बहनों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण

    October 10, 2026

    अभिभावकों के सहयोग से ही गढ़ा जा सकता है बच्चों का स्वर्णिम भविष्य-सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुआ अभिभावक गोष्ठी

    October 10, 2026

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल-बाराडेरा धाम में ₹50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»अभनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई-पिता की हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने लिया हिरासत में-घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य साक्ष्य जप्त
    Blog

    अभनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई-पिता की हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने लिया हिरासत में-घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य साक्ष्य जप्त

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 10, 2026131 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अभनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई-पिता की हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने लिया हिरासत में-घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य साक्ष्य जप्त

    अभनपुर।थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम केंद्री में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के पुत्र आरोपी डोमेश साहू को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम केंद्री निवासी मृतक डोमार साहू, उम्र 48 वर्ष, का घटना दिनांक 09/10/2026 को शाम 7:00 बजे के आसपास शराब के नशे में अपनी पत्नी दुलेश्वरी साहू के साथ विवाद हो रहा था। इसी दौरान उनका पुत्र डोमेश साहू, उम्र 22 वर्ष, घर पहुंचा। विवाद के दौरान मृतक द्वारा अपनी पत्नी एवं पुत्र के संबंध में आपत्तिजनक आरोप लगाए जाने से आक्रोशित होकर आरोपी डोमेश साहू ने रसोई में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पिता के गले पर वार कर दिया।मृतक द्वारा बचाव का प्रयास करने पर आरोपी ने उसके दाहिने हाथ की कलाई के पास भी चाकू से वार किया। इसके बाद आरोपी ने मृतक के गले पर पुनः कई वार किए, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के दौरान मृतक की पत्नी मौके पर मौजूद थी।
    घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर घटना के समय पहने हुए कपड़ों को अपनी मोटरसाइकिल से जाकर पीछे की ओर स्थित बड़े नहर-नाले में फेंक दिया। इसके बाद घर लौटकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया तथा काफी देर बाद परिजनों एवं आसपास के लोगों को मृतक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना दी।घटना की सूचना ग्राम केंद्री के सरपंच द्वारा पुलिस को रात लगभग 11:30 बजे दिए जाने पर थाना अभनपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं शव को सुरक्षित करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई तथा एफएसएल टीम को सूचित किया गया। एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण एवं आवश्यक साक्ष्य संकलन किए जाने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
    पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर आरोपी डोमेश साहू से पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य साक्ष्य जप्त किए हैं। घटना के संबंध में साक्ष्यों का संकलन एवं विवेचना जारी है तथा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    आरोपी का विवरण
    डोमेश साहू पिता डोमार साहू, उम्र 22 वर्ष, निवाफसी ग्राम केंद्री, थाना अभनपुर, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर में स्वास्थ्य शिविर-260 भैया-बहनों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण

    October 10, 2026

    अभिभावकों के सहयोग से ही गढ़ा जा सकता है बच्चों का स्वर्णिम भविष्य-सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुआ अभिभावक गोष्ठी

    October 10, 2026

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल-बाराडेरा धाम में ₹50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

    October 10, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सरस्वती शिशु मंदिर में स्वास्थ्य शिविर-260 भैया-बहनों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण

    Vinod GuptaOctober 10, 20262 Views

    सरस्वती शिशु मंदिर में स्वास्थ्य शिविर-260 भैया-बहनों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण आरंग।10 अक्टूबर 2026:आज…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • सरस्वती शिशु मंदिर में स्वास्थ्य शिविर-260 भैया-बहनों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण
    • अभिभावकों के सहयोग से ही गढ़ा जा सकता है बच्चों का स्वर्णिम भविष्य-सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुआ अभिभावक गोष्ठी
    • मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल-बाराडेरा धाम में ₹50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
    • जिले के 5 पटवारियों को किया गया निलंबित। डिजिटल फसल सर्वेक्षण और राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने किया गया निलंबन की कार्रवाई
    • खल्लारी से उठी मांग हार के बाद भी अलका चंद्राकर पर भरोसा, क्षेत्रवासियों ने कि राज्यसभा में भेजने की मांग
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.