Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    टी 20 मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक-सुरक्षा, ट्रैफिक, आग व आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश

    October 9, 2026

    शानदार सफलता-आरंग रग्बी फुटबॉल क्लब के 5 खिलाड़ियों लहराया जीत का परचम

    October 9, 2026

    श्मशान घाट में असामाजिक तत्वों के जमावड़े से ग्रामीणों में आक्रोश-पुलिस कार्रवाई के बाद भी आरोपी फरार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»स्कूल का औचक निरीक्षण-जनपद सीईओ ने दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश-परखी बच्चों की पठन-पाठन गुणवत्ता
    Blog

    स्कूल का औचक निरीक्षण-जनपद सीईओ ने दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश-परखी बच्चों की पठन-पाठन गुणवत्ता

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 9, 2026224 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    स्कूल का औचक निरीक्षण-जनपद सीईओ ने दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश-परखी बच्चों की पठन-पाठन गुणवत्ता

    आरंग। आरंग ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला गुखेरा में आज शुक्रवार को जनपद पंचायत के वरिष्ठ अधिकारियों ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने स्कूल परिसर में चल रहे विकास कार्यों, शैक्षणिक गतिविधियों और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की।
    विकास कार्यों का निरीक्षण और त्वरित निर्देश
    निरीक्षण दल में जनपद सीईओ राजेंद्र पांडे, एसडीओ (आरईएस) हरीश साहू एवं पीओ वीबी ग्राम जी अनिल चंद्राकर शामिल रहे। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन उत्कृष्ट बालिका शौचालय, अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य और पुराने भवन की मौजूदा स्थिति का विस्तृत मुआयना किया।अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और काम में तेजी लाई जाए, ताकि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही टीम ने स्कूल में बच्चों की दैनिक उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और निर्धारित मीनू का भी जायजा लिया।
    बच्चों से संवाद और लर्निंग स्तर की जांच
    निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ राजेंद्र पांडे ने सीधे कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनसे सवाल पूछकर उनके लर्निंग स्तर को परखा। उन्होंने शिक्षकों से चर्चा करते हुए बच्चों में पठन-पाठन के साथ-साथ रचनात्मक लेखन कौशल को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया, जिससे छात्रों की अभिव्यक्ति और बौद्धिक क्षमता का सर्वांगीण विकास हो सके।इस अवसर पर सरपंच रेवती पुरुषोत्तम सोनवानी ने आश्वस्त किया कि बालिका शौचालय का निर्माण कार्य समयसीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान प्रधान पाठक अरविंद वैष्णव एवं के.के. साहू, शिक्षक रामनारायण कन्नौजे, नोहर लाल यादव, घनश्याम साहू, विमला चौहान, तथा मध्यान्ह भोजन संचालन से जुड़े स्व-सहायता समूह के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    टी 20 मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक-सुरक्षा, ट्रैफिक, आग व आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश

    October 9, 2026

    शानदार सफलता-आरंग रग्बी फुटबॉल क्लब के 5 खिलाड़ियों लहराया जीत का परचम

    October 9, 2026

    श्मशान घाट में असामाजिक तत्वों के जमावड़े से ग्रामीणों में आक्रोश-पुलिस कार्रवाई के बाद भी आरोपी फरार

    October 9, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    टी 20 मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक-सुरक्षा, ट्रैफिक, आग व आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश

    Vinod GuptaOctober 9, 20261 Views

    टी 20 मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक-सुरक्षा, ट्रैफिक, आग व आपदा…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • टी 20 मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक-सुरक्षा, ट्रैफिक, आग व आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश
    • शानदार सफलता-आरंग रग्बी फुटबॉल क्लब के 5 खिलाड़ियों लहराया जीत का परचम
    • श्मशान घाट में असामाजिक तत्वों के जमावड़े से ग्रामीणों में आक्रोश-पुलिस कार्रवाई के बाद भी आरोपी फरार
    • आरंग में कल होगा ‘कौशल विकास यात्रा-2026’ का भव्य समापन-AI लिटरेसी और आधुनिक शिक्षा पर रहेगा विशेष जोर
    • स्कूल का औचक निरीक्षण-जनपद सीईओ ने दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश-परखी बच्चों की पठन-पाठन गुणवत्ता
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.