Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    टी 20 मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक-सुरक्षा, ट्रैफिक, आग व आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश

    October 9, 2026

    शानदार सफलता-आरंग रग्बी फुटबॉल क्लब के 5 खिलाड़ियों लहराया जीत का परचम

    October 9, 2026

    श्मशान घाट में असामाजिक तत्वों के जमावड़े से ग्रामीणों में आक्रोश-पुलिस कार्रवाई के बाद भी आरोपी फरार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»शिक्षा की परख और सड़क सुरक्षा का पाठ-डीईओ ने किया आरंग के पीएम श्री अरुंधती विद्यालय का औचक निरीक्षण
    Blog

    शिक्षा की परख और सड़क सुरक्षा का पाठ-डीईओ ने किया आरंग के पीएम श्री अरुंधती विद्यालय का औचक निरीक्षण

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 9, 2026114 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शिक्षा की परख और सड़क सुरक्षा का पाठ-डीईओ ने किया आरंग के पीएम श्री अरुंधती विद्यालय का औचक निरीक्षण

    आरंग। जिला शिक्षाधिकारी (डीईओ) एम. जी. सतीश कुमार ने नगर की प्रतिष्ठित और प्राचीन शैक्षणिक संस्था, पीएम श्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहां एक ओर स्कूल की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया, वहीं दूसरी ओर छात्र-छात्राओं और पालकों को सड़क सुरक्षा को लेकर एक कड़ा और अहम संदेश भी दिया।
    सुविधाओं का लिया जायजा, छात्रों से किया संवाद
    निरीक्षण के दौरान डीईओ ने विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संध्या रानी बारीक और समस्त स्टाफ से मुलाकात की। उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी पढ़ाई-लिखाई व स्कूल की गतिविधियों की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल की प्रयोगशाला, पुस्तकालय और मध्यान्ह भोजन (MDM) व्यवस्था का भी सघन निरीक्षण किया। कर्मचारियों के साथ बैठक कर डीईओ ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे विद्यालय परिवार के सदस्यों का मनोबल ऊंचा हुआ।
    पालकों से अपील-नाबालिगों के हाथ में न दें वाहन
    अपने दौरे में जिला शिक्षाधिकारी ने सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही, पालकों से एक विशेष अपील करते हुए कहा कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए बिल्कुल न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना न सिर्फ कानूनन जुर्म है, बल्कि यह बच्चों की सुरक्षा और जीवन के लिए भी एक गंभीर खतरा है।
    1954 से शिक्षा की अलख जगा रहा है विद्यालय
    उल्लेखनीय है कि वर्ष 1954 से संचालित यह विद्यालय क्षेत्र के एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। यहां हिंदी और अंग्रेजी, दोनों माध्यमों में शिक्षा प्रदान की जाती है। अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेलकूद, राष्ट्रीय कार्यक्रम, ज्ञान-विज्ञान और स्काउट्स सहित विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी यह विद्यालय हमेशा अग्रणी रहा है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    टी 20 मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक-सुरक्षा, ट्रैफिक, आग व आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश

    October 9, 2026

    शानदार सफलता-आरंग रग्बी फुटबॉल क्लब के 5 खिलाड़ियों लहराया जीत का परचम

    October 9, 2026

    श्मशान घाट में असामाजिक तत्वों के जमावड़े से ग्रामीणों में आक्रोश-पुलिस कार्रवाई के बाद भी आरोपी फरार

    October 9, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    टी 20 मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक-सुरक्षा, ट्रैफिक, आग व आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश

    Vinod GuptaOctober 9, 202691 Views

    टी 20 मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक-सुरक्षा, ट्रैफिक, आग व आपदा…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • टी 20 मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक-सुरक्षा, ट्रैफिक, आग व आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश
    • शानदार सफलता-आरंग रग्बी फुटबॉल क्लब के 5 खिलाड़ियों लहराया जीत का परचम
    • श्मशान घाट में असामाजिक तत्वों के जमावड़े से ग्रामीणों में आक्रोश-पुलिस कार्रवाई के बाद भी आरोपी फरार
    • आरंग में कल होगा ‘कौशल विकास यात्रा-2026’ का भव्य समापन-AI लिटरेसी और आधुनिक शिक्षा पर रहेगा विशेष जोर
    • स्कूल का औचक निरीक्षण-जनपद सीईओ ने दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश-परखी बच्चों की पठन-पाठन गुणवत्ता
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.