सेवा संकल्प अभियान-आरंग में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, जन-जन तक पहुँचाया गया जन सेवा का संदेश
आरंग।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 07 अक्टूबर 2026 को आरंग में “सेवा ज्योति यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। जनसेवा और समर्पण के उद्देश्य से निकाली गई यह यात्रा स्थानीय बस स्टैंड से प्रारंभ हुई और नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कॉलेज चौक पंहुचा। यहां से फिर वापस आ कर बस स्टैंड में समापन हुआ। इस पदयात्रा और कार्यक्रम के माध्यम से ‘सेवा संकल्प’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।इस महत्वपूर्ण आयोजन में नगर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन और छत्तीसगढ़ शासन के चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव मिर्धा उपस्थित रहे। इनके साथ ही नगर पालिका उपाध्यक्ष हीरामन कोसले, वरिष्ठ भाजपा नेता के.के. भारद्वाज और भाजपा महामंत्री अशोक चंद्राकर ने भी यात्रा में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।यात्रा में स्थानीय पार्षदों और उनके प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही, जिनमें पार्षद संतोष लोधी, नरेन्द्र लोधी,उमाकांत यादव, पुष्कर साहू तथा पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर, खिलेश धुरंधर और डॉ. तोषण साहू सहित बीजेपी के दिनेश चंद्राकर, वेद प्रकाश देवांगन प्रमुख रूप से शामिल हुए।प्रशासनिक महकमे की ओर से नगर पालिका परिषद आरंग के सीएमओ रामसंजीवन सोनवानी और इंजीनियर केशनाथ साहू उपस्थित रहे। साथ ही हरीश मांझी, अजय ध्रुव, घनश्याम साहू, और सतीश साहू समेत नगर पालिका आरंग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी इस यात्रा में मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विनोद गुप्ता-आरंग



